बारिश से भीगे बालों में चिपचिपाहट और खुजली हो रही है? 3 तरीकों से पाएं राहत

Barish Mai Baal Bhig Jaye To Kya Kare: बारिश के इस मौसम में परेशानी सबसे ज्यादा तब होती है जब ऑफिस आते-जाते बारिश में भीगने के कारण बाल चिपचिपे व स्कैल्प में खुजली होने लगे। आइए जानते हैं कैसे छुटकारा पाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : July 31, 2025 10:42 AM IST

Barish Mai Balo Ki Dekhbhal Kaise Kare: बारिश का मौसम शुरू होते ही सभी महिलाएं अपने बालों को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाती है। परेशान होना बनता भी है क्योंकि ऑफिस जाते हुए या घर आते हुए बारिश में भीगने या सिर पर बारिश की बूंदे पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। बारिश का थोड़ा सा भी पानी सिर पर गिरने से बालों से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जैसे स्कैल्प पर खुजली होना,बालों से बदबू आना, बालों का चिपचिपा होना आदि।

ऐसे में धोए हुए बाल भी चिपचिपे व स्कैल्प खुजलीदार हो जाती है। खासकर अगर आप ऑफिस में हैं तो पूरे दिन ऑफिस में गीले बालों के साथ ही बैठना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे आसान और असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जो बारिश के इस मौसम में आपके बहुत काम आने वाले हैं। अगर आप चाहते हैं कि बारिश में भीगने के बाद भी बालों में आपके बाल सिल्की-शाइनी रहें व सूखने पर चिपचिपे न लगें, तो ये 3 असरदार तरीके अपना सकते हैं।

बालों पर लगाएं एलोवेरा और नींबू का रस (Apply Lemon And Aloe Vera Gel On Scalp)

अगर ऑफिस से घर जाते हुए बालों पर बारिश की कुछ बूंदें गिरने के कारण बाल चिपचिपे हो गए हैं, तो एक नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बस 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा नींबू निचोड़कर मिक्स कर लेना है। तैयार मिश्रण को आप अपनी स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैम्पू से हेयर वॉश कर लें और फिर देखें सूखने के बाद आपके बाल कितने सिल्की हो गए हैं। ये नुस्खा आपकी स्कैल्प को हेल्दी रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

तुरंत करें हेयर वॉश

अगर आप घर पर है और बारिश में भीग गए हैं तो कोशिश करें कि तुरंत ही हेयर वॉश कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश का पानी सिर पर ज्यादा देर तक रखने से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। इसलिए बारिश में भीगे बाल ज्यादा झड़ते हैं। अगली बार आप घर जाते समय भीग जाएं तो बिना देर किए हेयर वॉश कर लें।

ऑफिस में गीले बालों की देखभाल कैसे करें (How to Take Care Of Hairs In Office)

आजकल हर ऑफिस में एयर ड्रायर होता है, ऐसे में ऑफिस आते समय हल्की बूंदा-बांदी की वजह से आपके बाल गीले हो गए हैं तो 1 उपाय करें। ऑफिस पहुंचते ही वॉशरूम में जाएं और टिशू पेपर से बालों को पोछें। इसके बाद एयर ड्रायर की मदद से उन्हें सुखाने की कोशिश करें। अगर आप गीले बालों के साथ अपनी सीट पर बैठती हैं तो सर्दी-जुकाम व तबीयत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जितना हो सके अपने बालों को सुखाएं। ये बाल सुखाने का आसान तरीका है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बारिश के मौसम में बाल कैसे सुखाएं?

बारिश के मौसम में हमारे बाल ज्यादा कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल उन्हें और नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बालों को नेचुरली ही सुखने दें।

बारिश से बाल क्यों झड़ते हैं?

ज्यादा नमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में बालों को झड़ने व टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

बारिश में बालों को भीगने से कैसे बचाएं?

अगर आप अपने बालों को बारिश में भीगने से बचाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले अपने बैग में छाता रखें, रेन कोट का इस्तेमाल करें। साथ ही आप चाहें तो प्लास्टिक हेयर मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं.

क्या बारिश में भीगने के बाद बाल धोना चाहिए?

जी हां, अगर आप बारिश में नहाने के बाद बाल नहीं धोते हैं तो वे जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और हेयर फॉल हो सकता है।