Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बाल अधिक रूखे और फ्रिजी हो गए हैं तो क्या लगाएं?

Dry Frizzy Hair Ke Liye Solution: क्या आप अपने बालों का रूखापन और फ्रिजीनेस दूर करना चाहते हैं? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं इस समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है।

बाल अधिक रूखे और फ्रिजी हो गए हैं तो क्या लगाएं?

Written by Vidya Sharma |Published : February 12, 2026 3:32 PM IST

Balo Ki Dryness Kaise Dur Kare: आजकल कई महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कैराटिन, स्मूदनिंग और हेयर बोटॉक्स जैसे कई हेयर ट्रीटमेंट ले रही हैं। इन सब में केमिकल का इस्तेमाल बालों को लगभग 5-6 महीने और सही देखभाल के साथ ज्यादा से ज्यादा 1 साल तक ठीक जाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे नए बालों की ग्रोथ होनी शुरू हो जाती है, वह पहले की तरह खराब और फ्रिजी आने शुरु हो जाते हैं। वहीं जिन महिलाओं के बाल पहले से ही रफ और डाई हैं, वह बिना किसी रसायन के इस्तेमाल के अपनी हेयर क्वालिटी को नेचुरली इम्प्रूव कर सकती हैं।

जी हां आपको अपने बालों को सिल्की, शाइनी और स्ट्रेट बनाने के लिए कोई महंगा ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे असरदार नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने के बाद से ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। तो फिर देर किस बात की है! आइए आपको बताते हैं यह नुस्खा कौन सा है और इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत है।

यह नुस्खा है भिंडी का

आज हम आपको जिस हेयर रेमेडी के बारे में बताने वाले हैं, उसे बनाने के लिए आपको भिंडी की जरूरत है। जी हां, सब्जी के रूप में खाई जाने वाली भिंडी को बालों पर भी इस्तेमाल किया जाता है। भिंडी आपके रूखे, बेजान और कमजोर हो गए बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। भिंडी का पानी बालों को जड़ से मजबूती देता है और हेयर फॉल को भी कंट्रोल करने में मददकरता है। आइए पहले विस्तार से इसके फायदों के बारे मे जानते है और फिर इसे बनाने का तरीका।

Also Read

More News

बालों पर भिंडी इस्तेमाल करने के फायदे

आपको बता दें कि भिंडी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने में के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। साथ ही भिंडी के पानी में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो उन्हें नरिश करने, ड्राई होने से बचाने और फ्रिजीनेस को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा बालों में कमाल की शाइनी भी लाते हैं। अगर आप अपने बालों पर किसी भी रूप में भिंडी का इस्तेमाल करते हैं तो हेयर वॉश के बाद आपको कंडीशनर की जरूरत नहीं होगी।

आईए जानें कैसे करें बालों पर भिंडी का इस्तेमाल

हम आपको भिंडी से हेयर जेल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिएः- 

  • 10-12 कटी हुई भिंडी
  • 3 गिलास पानी
  • 10-12 करी पत्ता
  • 1 चम्मच मेथी के दाने

जानें कैसे बनाएं हेयर जेल?

हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और फिर उसमें कटी हुई भिंडी, पानी, करी पत्ता और मेथी के बीज डालकर 10 मिनट तक मध्यम आंच में उबलने के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि पानी धीरे-धीरे जेल की फॉर्म में आ रहा है। जैसे ही पानी लिक्विड की जगह जेल में बदल जाए आप गैस बंद कर लें और फिर जेल को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे एक बोतल में भरकर रख दें।

भिंडी हेयर जेल को कैसे इस्तेमाल करें?

सबसे पहले आप अपने बालों को कंघी करके सुलझा दें। इसके बाद आप मेहंदी की तरह इस हेयर जेल को लगाएं और 30 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद जब आप हेयर वॉश करें तो पहले बालों पर हल्का पानी डालें और हाथों से हेड मसाज करते हुए जेल को निकालें। इसके बाद पूरी तरह से बालों को धो दें। धोते-धोते आपको खुद महसूस होगा कि बालों में शाइन और सिल्कीनेस आ गई है। आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार और अगर बाल ज्यादा खराब हैं तो तीन बार इस्तेमाल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।