Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Instant glow चाहिए तो नहाने के तुरंत बाद करें ये 4 चीजें, मिलेगा ड्राई स्किन से छुटकारा

tips to get instant glow: नहाने के तुरंत बाद स्किन को कुछ खास ट्रीटमेंट देने से कई फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में जानें इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए नहाने के बाद कौन से 4 काम करने चाहिए।

Instant glow चाहिए तो नहाने के तुरंत बाद करें ये 4 चीजें, मिलेगा ड्राई स्किन से छुटकारा

Written by Mukesh Sharma |Published : December 6, 2022 5:19 PM IST

Skin care tips in hindi: सुंदर दिखना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो गया है। समय-समय पर मुंह धोना और नहाते समय स्किन का ध्यान रखना आदि के बारे में हम अच्छे से जानते हैं। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए भी हमारी स्किन में पूरा ग्लो नहीं आ पाता है और सर्दियों के दिनों में ड्राई स्किन जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी स्किन का ग्लो पा सकते हैं और साथ ही ड्राई स्किन से छुटकारा भी आपको मिल सकता है। इन टिप्स की खास बात यह है कि अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो नहाने ते तुरंत बाद आपको ये तकनीक अपनानी है।

1. रगड़ें नहीं (Do not rub your face)

नहाने के तुरंत बाद हम हमेशा तौलिए के साथ अपना मुंह को पोंछते हैं। लेकिन हम में से बहुत से लोग मुंह को पोंछते समय यह गलती करते हैं कि हम तौलिए को जोर से चेहरे पर रगड़ते हैं। ऐसा करने से स्किन खराब होने के साथ-साथ पोर्स भी बंद हो जाते हैं, जिस कारण से त्वचा में कील व मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही नहाने के तुरंत बात त्वचा को तौलिए से रगड़ने से स्किन का नेचुरल ऑयल भी कम हो जाता है और इस कारण से ड्राइनेस की समस्या रहने लगती है। आपको हमेशा हल्के हाथ से साथ ही स्किन को पोंछना चाहिए।

2. सूखने के बाद मॉइस्चराइजर (use moisturizer after bath)

स्किन के सूखने के बाद उसे मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है और जो लोग ऐसा नहीं करते हैं अक्सर उन्हें की स्किन में ड्राइनेस की समस्या रहने लगती है। हमेशा ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए आपकी स्किन को सूट करे। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर को शरीर के उन हिस्सों पर अवश्य लगाएं जो धूप व प्रदूषण के संपर्क में आता है। ऐसा करने के लिए आप नेचुरल मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. सीरम लगाएं (serum for skin)

नहाने के तुरंत बाद स्किन पर सीरम लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि नहाने के तुरंत स्किन सूखने के बाद सीरम का इस्तेमाल करना है। सीरम का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही करें और ऐसा सिर्फ एक या दो बार ही करने के बाद आपकी स्किन में ग्लो दिखने लगता है।

दाग धब्बों का ध्यान (blemished skin treatment)

अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सबसे पहले आपको इस बात पर ध्यान देना है कि आपकी स्किन पर कितने दाग-धब्बे बने हुए हैं। नहाने के तुरंत बाद इन दाग धब्बों पर नारियल का तेल या कोई अन्य नेचुरल क्रीम लगाएं। अगर डॉक्टर ने पहले ही आपको कोई दवा दी हुई है, तो नहाने के बाद आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

हालांकि, अगर आपकी स्किन टोन लगातार खराब होती जा रही है, तो यह किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है और ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं या फिर शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी होने के कारण भी कई बार स्किन में ड्राइनेस आने लगती है और नेचुरल ग्लो नहीं आ पाता है। अगर आपको लगता है कि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो किसी स्किन स्पेशलिस्ट से इस बारे में जरूर बात करनी चाहिए।