Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

What to apply to the face before sleeping: रात को सोने से पहले चेहरे पर सुबह सही चीज लगाई जाए, तो इससे सुबह स्किन ग्लोइंग बनती है।

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 9, 2025 7:48 AM IST

What to apply to the face before sleeping:सिर्फ दिन ही नहीं रात को भी चेहरे को सही देखभाल की जरूरत होती है। रात को सही चीज चेहरे पर लगाने से सुबह ग्लोइंग, बेदाग और खूबसूरत नजर आती है। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

  1. सौम्य फेस वॉश (Gentle Cleanser) - रात को सोने से पहले चेहरे को सौम्य फेस वॉश से साफ कर लें। चेहरे को फेस वॉश से साफ करने से धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण बाहर निकल जाते हैं।
  2. गुलाब जल (Rose Water)- चेहरे को फेस वॉश करने के बाद गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल नैचुरल टोनर की तरह काम करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे पर गुलाब जल बढ़ता है।
  3. एलोवेरा जेल - सोने से आधे घंटे पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल रात में स्किन को रिपेयर करता है। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और मुंहासों की समस्या भी दूर होती है।
  4. लाइट मॉइस्चराइजर- रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे नमी लॉक होती है और सुबह चेहरा मुलायम नजर आता है।
  5. फेस सीरम- रात में सीरम सबसे ज्यादा असर दिखाता है क्योंकि उसके कण बहुत छोटे होते हैं और स्किन में गहराई तक जाते हैं। विटामिन C और सैलिसिलिक एसिड युक्त सीरम लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं।
  6. नाइट क्रीम- रात में त्वचा की रिच क्रीम बेहतर काम करती है। रात को सोने से पहले चेहरे पर नाइट क्रीम लगाने से कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है और झाइयां व झुर्रियां घटती है।
  7. आई क्रीम- डार्क सर्कल और आंखों की आसपास की स्किन का कालापन दूर करने के लिए रात को आई क्रीम जरूर लगानी चाहिए। सोने से आधे घंटे पहले आई क्रीम लगाने से डार्क सर्कल, झुर्रियां, आंखों की सूजन घटती है।
  8. लिप बाम- जितना रात का समय स्किन के लिए जरूरी होता है। उससे कहीं ज्यादा होंठों के लिए होता है। रात को होठ जल्दी सूखते हैं, इसलिए हेवी मॉइस्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं। सोने से पहले होंठो को मुलायम बनाने के लिए शिया बटर, नारियल तेल युक्त लिप बाम लगाना चाहिए।

Also Read

More News

इसके अलावा आप रात को चेहरे पर नारियल तेल, कपूर का तेल भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि रात को किसी भी चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो उसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Highlights

  • रात को चेहरे की केयर ज्यादा जरूरी होती है।
  • रात को त्वचा को रिपेयर करने का मौका मिलता है।
  • सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source