संडे हेयर वॉश के बाद बालों पर ऐसे लगाएं दही का पेस्ट, मंडे को सिल्की शाइनी हो जाएंगी जुल्फें

Sunday Hair Care tips: क्या संडे को हेयर वॉश करने के बाद अगले दिन आपके बाल भी फ्रिजी नजर आने लगते हैं? अगर हां तो संडे बाल धोने से पहले लगाएं ये 1 नुस्खा, सिल्की-शाइनी हो जाएंगे बाल।

संडे हेयर वॉश के बाद बालों पर ऐसे लगाएं दही का पेस्ट, मंडे को सिल्की शाइनी हो जाएंगी जुल्फें

Written by Vidya Sharma |Published : August 17, 2025 12:28 PM IST

Balo Ko Silky Shiny Kaise Banaye: हम सभी अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए न जाने कितने तरह के केमिकल वाले शैम्पू, कंडीशनर, ऑयल व सीरम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर संडे को सिर धोने के बाद जब हम सोमवार को ऑफिस जाते हैं तो बाल तब बहुत ज्यादा फ्रिजी नजर आने लगते हैं। हम कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें पर बालों का रूखापन दूर ही नहीं जाता है।

क्या आप भी इसी परेशानी का शिकार हैं और अपने मंडे हेयर लुक को लेकर चिंतित हैं? तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में दही से बने एक नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके पहले ही वॉश में आपके बाल इतने सिल्की हो जाएंगे कि ऑफिस के लिए न ही आपको सीरम का इस्तेमाल करना पड़ेगा और न ही हेयर टोनर का। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं आपकी घनी जुल्फों को सिल्की-शाइनी बनाने का तरीका।

पहले जानें बालों के फ्रिजी होने का कारण (Why My Hair Get Frizzy)

कई महिलाएं हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार हेयर वॉश करती हैं, ऐसे में सिर में पसीने और धूल मिट्टी से गंदगी जमा होना लाजमी है। साथ ही अगर आप सही तरीके से हेयर वॉश नहीं करती हैं तो स्कैल्प पर गंदगी चिपकी रहती है जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और बालों को पोषण न मिलने के कारण व रूखे-बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हमारा आज का बताया दही से तैयार ये पेस्ट इस्तेमाल करने के बाद आपके बालों में जान आ जाएगी और वे लंबे, घने, मजबूत, सिल्की-शाइनी व खूबसूरत नजर आएंगे। 

Also Read

More News

पहले जानते हैं दही पेस्ट बनाने के लिए क्या चाहिए? (Main Ingredients For Curd Hair Mask)

दही पेस्ट बनाने के लिए आपको- 

  • 1 कटोरी दही
  • 2 चम्मच भीगी हुई मेथी
  • 3 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 चम्मच कपूर पाउडर
  • 1 चम्मच नारियल का तेल

ऐसे तैयार करें बाल खूबसूरत बनाने वाला दही का पेस्ट (How To Make CUrd Hair Mask)

  • सबसे पहले आप मेथी के भीगे हुए दानों को 2-3 चम्मच पानी के साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद दही में मेथी का पेस्ट, सरसों का तेल, कपूर पाउडर और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपको बालों की फ्रिजीनेस दूर करने वाला हेयर मास्क
  • तैयार नुस्खे को अपनी स्कैल्प व बालों की टिप पर भी लगाएं और 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्कैल्प भी साफ हो जाती है और बालों में शाइन व स्मूदनेस आ जाती है।

बालों पर दही पेस्ट लगाने के फायदे (Benefits Of Using Curd Paste On Hair)

इस नुस्खे में बालों पर दही का इस्तेमालकिया गया है जो नेचुरल तरीके से हमारी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने, स्कैल्प की पपड़ी व गंदगी को साफ करने में मदद करती है। कपूर का इस्तेमाल डैंड्रफ जैसी समस्या को खत्म करने के लिए किया गया है। वहीं सरसों और नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों में नरिशमेंट देने, जड़ों को मजबूती देने के लिए क्या गया है। आखिर में अगर हम मेथी दाना की बात करें तो ये आपके बालों की प्रोटीन की कमी को पूरा करेगा और उन्हें लंबा-घना व मजबूत बनाएगा।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

क्या बालों में दही लगाना चाहिए?

हां, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसीलिए आप बालों में दही लगा सकते हैं।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल झड़ने के कौन से कारण होत हैं?

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिक, हार्मोनल, पोषण संबंधी, और पर्यावरणीय कारक आदि।