सुबह उठकर नहाने से पहले बालों पर लगाएं 1 नुस्खा, हेयर वॉश करते ही मिलेंगे सिल्की-शाइनी बाल

Hair Mask At Home: अगर आप अपने बालों की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ाना चाहते हैं और नेचुरल तरीके से उन्हें सिल्की व शाइनी बनाना चाहते हैं तो हमारे बताए आज के नुस्खे को जरूर आजमाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 6, 2025 9:43 AM IST

Balo Ko Silky Shiny Kaise Banaye: हर लड़की इंटरनेट पर एक ही सवाल करती है कि वह अपने जड़जड़े बालों को सिल्की-शाइनी व खूबसूरत कैसे बनाएं। अगर आप भी सर्च करेंगी तो कई जवाब मिल जाएंगे, लेकिन क्या वे असरदार हैं? इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे नेचुरल नुस्खे से तैयार हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए घर पर मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

आपको बता दें कि इस नुस्खे में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया गया है। जिसका कारण हैं इसमें मौजूद कई पोषक तत्व जो हमारे बालों की खूबसूरती बढ़ाने में फायदेमंद साबित होते हैं। ये नुस्खा हफ्ते में दो दिन या अपने हेयर वॉश डे पर सुबह इस्तेमाल करें। वैसे तो पहले ही वॉश में आपको असर दिखने लगेगा, लेकिन 3 वॉश के बाद आपके बाल इतने सिल्की हो जाएंगे कि बालों से हाथ फिसलने लगेंगे। आइए जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका। (Hair Mask Banane Ka Tarika)

बालों पर क्यों लगाएं एलोवेरा?

एलोवेरा जेल में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंजाइम और अमीनो एसिड भी होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं, डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप एलोवेरा से तैयार इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार भी सुबह उठकर लगा लें तो बालों को सिल्की-शाइनी होने से कोई नहीं रोक सकता है।

एलोवेरा से हेयर मास्क बनाने का तरीका

एलोवेरा से हेयर मास्क बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिर्फ ताजे एलोवेरा जेल के साथ 2 चीजों को मिलाकर अपने बालों पर लगाना है। आइए जानते हैं ये क्या है- 

  • नारियल तेल (1 चम्मच)
  • शहद (1 चम्मच)

सुबह नहाने से पहले लगाएं यह जादुई नुस्खा

  • सबसे पहले, एलोवेरा के एक मोटे पत्ते को धोकर काट लें और उसमें से जेल निकाल लें।
  • इस जेल को एक कटोरी में डालें और उसमें 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • सुबह उठने के बाद और नहाने से ठीक पहले, इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं।
  • बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
  • इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • बाकी बचे मास्क को बालों की लंबाई पर लगाएं, खासकर सिरों पर, क्योंकि ये सबसे ज्यादा रूखे होते हैं।
  • पूरे बालों पर मास्क लगाने के बाद, उन्हें शावर कैप से ढक लें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद, अपने बालों को गुनगुने पानी और एक हल्के शैम्पू से धो लें।
  • यह मास्क न सिर्फ आपके बालों को पोषण देगा, बल्कि उन्हें गहराई से कंडीशन भी करेगा। एलोवेरा, नारियल तेल और शहद का यह मिश्रण बालों को जड़ों से मजबूत बनाएगा, उन्हें चमकदार बनाएगा और रूखेपन को दूर करेगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

क्या बालों में दही लगाना चाहिए?

हां, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसीलिए आप बालों में दही लगा सकते हैं।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोजाना बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

रोजाना बालों में नारियल का तेल लगाने से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। साथ ही, बालों की ड्राईनेस को कम करता है और बालों को मुलायम-चमकदार बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source