Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
College Party Mai Beautiful Kaise Dikhe: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के मन में नए कपड़े व मेकअप प्रोडक्ट लेने की चाह होती है। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपनी फ्रेशर पार्टी को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्सुक रहती हैं। इस एक दिन के लिए हम न जाने कितने फेशियल करवाती हैं, मैनीक्योर-पेडीक्योर कराती हैं व स्पा लेती हैं। एक दिन के लिए आपको इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
जी हां, क्योंकि चेहरे पर जिस नेचुरल निखार को पाने के लिए आप तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, आज हम वैसा ही निखार पाने का एक असरदार नुस्खा आपको बताने वाले हैं। अगर आप अपने बैचमेट्स में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो किसी मेकअप प्रोडक्ट या महंगे स्किन केयर के पीछे न भागें, बल्कि हमारे बताए इस एक खास नुस्खे को आजमाएं। अगर आप फ्रेशर पार्टी से 2-3 पहले से इस नुस्खे को आजमाना शुरू कर दें तो लाजमी है कि पार्टी वाले दिन आपको न के बराबर मेकअप करने की जरूरत पड़ेगी।
आज हम आपको इस लेख में जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जिसे बनाने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि चावल के आटे में विटामिन बी, ई, एंटीऑक्सीडेंट व एक्सफोलिएटिंग गुण जैसी कई प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। ये सभी हमारी त्वचा को निखारने व उसे नेचुरल तरीके से चमक देने का काम करती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर चावल का आटा कैसे इस्तेमाल करें।
अगर आप अपने चेहरे पर चावल का आटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस पैक को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। आटा के अलावा आपको चाहिए-
आइए आपको इन सामग्रियों का इस्तेमाल करने का तरीका बताएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर की गर्मी को कम करता है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकने के साथ नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है।