Advertisement

चेहरे पर कमाल का निखार देंगे शहनाज हुसैन के बताएं ये 4 नुस्खे, दिवाली चमकेगा बस आप का ही नूर

Shahnaz Husain Ki Beauty Remedies: क्या आप इस दिवाली अपने चेहरे पर कमाल का निखार पाना चाहते हैं? अगर हां तो आज ही शहनाज हुसैन की बताई 4 में से कोई भी एक रेमेडी को जरूर आजमाएं और फिर देखें रिजल्ट।

Written By Vidya Sharma
Published : October 17, 2025 2:44 PM IST

Diwali Par Konse Gharelu Nuskhe Aajmaye: दिवाली में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में आपकी कपड़ों से लेकर गिफ्ट तक, सभी चीजों की तैयार हो गई होगी। लेकिन स्किन का क्या? घर की साफ-सफाई और डेकोरेशन के चक्कर में हम भूल ही जाते हैं जितनी देखभाल बाकी चीजों को चाहिए, उतनी ही केयर की जरूरत हमारी स्किन को भी होती है। लेकिन केमिकल वाले ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन डैमेज हो सकती है या उसे अन्य कोई नुकसान पहुंच सकता है।

लेकिन कैसे हो अगर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन खुद आपको ऐसे घरेलू व नेचुरल नुस्खों के बारे में बताएं? जी हां, आज हम आपको इस लेख में शहनाज हुसैन के बताए चेहरे पर कमाल का निखार पाने के 4 असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं। ये आपकी स्किन को नरिश करने, गहराई से साफ करने, पोर्स को क्लीन करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद साबित होंगे। आइए आपको बताते हैं इन नुस्खों को बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका।

Advertisement

कैसे बनाएं टैन हटाने वाला पैक

टैन रिमूवल पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें और फिर उसमें खीरे और पपीते का गूदा डालकर अच्छे से मैश करते हुए मिक्स कर लें। इसके बाद कटोरी में दही और दो चम्मच ओट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और फिर 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे यह टैन हटाने और रंगत को साफ करने में मदद करता है।

FAQ'S

1. क्या सेब खाने से ग्लो बढ़ता है?

सेब त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सेब खाने से त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. क्या त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है?

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।

3. त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए क्या पिएं?

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।

4. मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पोर्स को हेल्दी बनाती है और निखार बढ़ाती है।

स्किन को पोषण और नमी कैसे दें?

स्किन को नरिश करने वाला फेस पै बनाने के लिए आप 2 चम्मच एवोकाडो का गूदा लें। इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखाने के बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें। चेहरे पर एवोकाडो इस्तेमाल करने का फायदायह होगा कि यह पैक स्किन को पोषण (nourish) देगा और उसे मॉइस्चराइजर भी करेगा।

Advertisement

गेहूं का चोकर वाला स्पेशल पैक

आप दो चम्मच चोकर लें और उसमें एक-एक चम्मच पिसे हुए बादाम, शहद, दही और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और होंठों और आंखों के आस-पास की जगह को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।

दूध और शहद का कमाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि शहद और दूध दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए शहनाज हुसैन ने इन्हीं से तैयार रेमेडी बताई है। जिसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी, जिसमें आप डालेंगे एक-एक चम्मच शहद और गुलाब जल। उसमें दो चम्मच सूखा दूध पाउडर भी मिलाएं और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। 20 मिनट बाद साफ पानी से मुंह धो लें ये पैक लगाकर आप इस दिवाली पर एकदम दमकते-चमकते नजर आएंगे।

Highlights

  • दिवाली पर केमिकल वाले स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।
  • नेचुरल ग्लो के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाएं।
  • चेहरे पर दूध और शहद लगाने से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।