hamburger icon
A
Read in English

पॉल्यूशन की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो लगाएं ये 5 चीजें, बाल बनेंगे मजबूत और घने

Balo ka Jhadna Kaise Roke: प्रदूषण की वजह से बालों का झड़ना एक आम समस्या है। अगर आपको भी हेयर फॉल हो रहा है, तो आप इन नेचुरल चीजों का यूज कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 9, 2025 4:53 PM IST

Hair Fall Control Tips: दिवाली के बाद जब से पॉल्यूशन बढ़ा है, मेरे बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, मेरी मम्मी, दीदी और दोस्तों की शिकायत भी है। हम सभी अपने बालों को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है। फिर मैंने सोचा कि क्यों न हम अपने बालों को मजबूत और घने बनाने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। इनसे बालों की चमक भी बढ़ती है और बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। दरअसल, पॉल्यूशन के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या है। पॉल्यूशन के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और हेयर फॉल होने लगता है। इन प्राकृतिक चीजों की मदद से आप बालों को मजबूत बना सकते हैं और हेयर फॉल को रोक सकते हैं।

1. नारियल का तेल लगाएं

नारियल का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है है। यह बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। नारियल के तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए अगर पॉल्यूशन की वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो नारियल तेल का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप नारियल के तेल को गुनगुना करें और फिर बालों-स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। इससे बाल मजबूत और घने बनेंगे।

2. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है। एलोवेरा बालों के लिए एक नेचुरल टॉनिक है। यह बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। एलोवेरा में विटामिन-ई और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों के लिए जरूरी होते हैं। बालों के झड़ने पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें और इसे बालों-स्कैल्प पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे बालों की जड़े मजबूत बनेंगी और हेयर फॉल भी कंट्रोल होगा

3. शहद लगाएं

शहद सेहत के साथ ही, बालों के लिए भी अच्छा होता है। शहद बालों के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। यह बालों को कोमल, मुलायम और मजबूत बनाता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप शहद को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल लें और इसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को बालों-स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इससे बाल चमकदार नजर आने लगेंगे।

4. अंडा लगाएं

अंडा बालों के लिए प्रोटीन का एक प्राकृतिक स्रोत है। यह बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। अंडे में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सबसे पहले 2 अंडों को अच्छी तरह से फेंट लें। आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। इससे बालों की जड़ों में मालिश करें। इसे 30 मिनट तक रखें और फिर शैंपू से धो लें। इससे हेयर फॉल काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगा। अंडा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

5. ग्रीन टी लगाएं

ग्रीन टी बालों के लिए एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। यह बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को रोकता है। इसके लिए आप ग्रीन टी को उबालें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इससे बालों की जड़ों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे बाल मजबूत और घने बनते हैं। ग्रीन टी सेहत के साथ ही, बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बालों के झड़ने को कम करता है।