Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What to Apply on Face Before Washing: आपके किचन में रखा हुआ साधारण सा चावल और उससे तैयार किया गया पानी यानी राइस वॉटर (Rice Water) आपकी त्वचा के लिए चमत्कारी हो सकता है। यह एक ऐसा प्राकृतिक टॉनिक है, जो चेहरे की थकान, डलनेस और रफनेस को दूर करता है और चेहरे पर एक ताज़ा, प्राकृतिक चमक लाता है। अगर आप रोज सुबह उठकर, मुंह धोने से लगभग 10 मिनट पहले चावल का पानी चेहरे पर लगाते हैं, तो यह दिनभर स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाए रखता है। तो आइए जानते हैं कैसे करना है इसका उपयोग।
चावल में त्वचा को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6 और विटामिन ई शामिल हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा, अमीनो एसिड, फेरुलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा की सूजन, जलन और रैशेज को कम करने में मदद करते हैं। ये तत्व स्किन को हाइड्रेट करते हैं और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं। (और पढ़ें - भीगे चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे)
- आधा कप चावल लें और उसे पानी से हल्का धो लें ताकि गंदगी निकल जाए।
- अब इन चावलों को एक कप पानी में 15–20 मिनट तक भिगोकर रखें।
- जब पानी हल्का दूधिया हो जाए, तो उसे छान लें – यही है आपका चावल का पानी।
- आप इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में 3–4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
(और पढ़ें - उंगलियों का कालापन कैसे दूर करें)
- सुबह उठने के बाद, मुंह धोने से पहले कॉटन बॉल या हाथों से चावल के पानी को चेहरे पर लगाएं।
- 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि स्किन उसे अच्छे से सोख ले।
- फिर माइल्ड फेस वॉश या सादे पानी से चेहरा धो लें।
- इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
चावल के पानी में विटामिन बी, ई, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। यह त्वचा को टाइट करता है और बड़े पोर्स को छोटा करने में मदद करता है, जिससे स्किन स्मूथ दिखती है। इसके नियमित उपयोग से मुंहासे, रैशेज और जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही, चेहरे पर एक प्राकृतिक निखार और चमक आती है, जो पूरे दिन त्वचा को तरोताजा बनाए रखती है। आप इस सरल और किफायती घरेलू उपाय से बिना किसी केमिकल के आप अपनी स्किन को सुंदर, साफ और चमकदार बना सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल से फर्क साफ नजर आएगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।
चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, चेहरे को धूल मिट्टी से बचाएं और अच्छी क्लाविटी के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।