Advertisement

40+ महिलाएं सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, झुर्रियां होंगी कम और स्किन पर आएगा कसाव

How to get youthful skin at 40 naturally : 40 के बाद महिलाओं को अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं 40 के बाद चेहरे पर क्या लगाकर सोएं?

Written By Kishori Mishra
Updated : April 26, 2025 11:28 PM IST

What is a good skincare routine for a 40 year old : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। 40 के बाद महिलाओं को अपने चेहरे पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस उम्र में चेहरे पर झुर्रियां और निशान आने लगते हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया तो चेहरा बूढ़ा और बेजान दिखने लगता है। अगर आप भी 40 पार है तो आपको कुछ टिप्स आपनाने होंगे। हम आपको रात में सोने से पहले का स्किन केयर रुटीन बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से आपको कई फायदे नजर आएंगे।

चेहरे पर कसाव लाने के लिए रात में चेहरे पर क्या लगाएं?

टोनर

टोनर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। आप घर पर बने टोनर का इस्तेमालकर सकते हैं या बाजार से अच्छी क्वालिटी का भी टोनर ला सकते हैं।

Advertisement

मॉइस्चराइजर

40 पार महिलाओं को मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी करना चाहिए। सोने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी और झुर्रियां कम होगी।

एलोवेरा जेल

सोने से पहले चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगाना भी लाभकारी होता है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ऐलोवेरा जेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां भी कम होती है।

Advertisement

ऑयल का करें इस्तेमाल

सोने से पहले 40 पार महिलाओं को चेहरे पर ऑयल भी लगाना चाहिए। इससे झुर्रियां तो कम होगी ही साथ ही चेहरे पर नमी बनी रहेगी और चेहरा चमकदार बनेगा। आप कोई भी अच्छा सा तेल चेहरे पर लगा सकते हैं।

पपीते का फेस पैक

40 पार महिलाओं को पपीते का फेस पैक लगाने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा आप सोने से पहले कुछ अन्य टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकती है।

मेकअप उतारें

रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे का सारा मेकअप साफ करें। रात भर चेहरे पर मेकअप से बैक्टीरिया, बंद रोमछिद्रों, मुंहासों और ब्लैकहेड्स आने का खतरा बना रहता है। इसलिए सोने से पहले अपने चेहरे से सारा मेकअप साफ करें।

ठंडे पानी से चेहरा धोएं

अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे चेहरे पर ताजगी आती है। साथ ही चेहरे पर जमी गंदगी दूर होती है। रात को ठंडे पानी से चेहरा धोने पर आप ताजा महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर (Disclaimer) : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।