hamburger icon
A
Read in English

नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, दूर होंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार

What To Apply On Face Before Bath: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप नहाने से पहले चेहरे पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 26, 2025 1:43 PM IST

Nahane Se Pehle Chehre Par Kya Lagana Chahiye: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, कुछ लोग समय की कमी होने के कारण अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप नहाने से पहले अपने चेहरे पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर नहाने से 10-15 मिनट पहले लगा लिया जाए, तो चेहरे निखरा और बेदाग दिख सकता है। तो आइए, जानते हैं कि नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Nahane Se Pehle Chehre Par Kya Lagana Chahiye)? 

एलोवेरा जेल

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, हो नहाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और नहाने से 15 मिनट पहले इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज रहेगी। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

बेसन और दही

अगर आप निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं, तो नहाने से पहले चेहरे पर बेसन और दही अप्लाई कर सकते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से किया जाता रहता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाएगा। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

कच्चा दूध

नहाने से पहले कच्चा दूध लगाना भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के मदद करता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा को पोषण और नमी मिलती है। साथ ही, यह त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनती है।इसके लिए आप एक कटोरी में कच्चा दूध लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह में मिला लें। फिर इसे रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी

आप नहाने के पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर मौजूद धूल-मिट्टी, एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को रिमूव करने में मदद करती है। साथ ही, मुहांसों, दाग-धब्बों, रेडनेस और झुर्रियों को भी दूर कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1-2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब नहाने से 10 मिनट पहले इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।