Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

40+ महिलाएं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जो मिटाएं दाग-धब्बे और एजिंग को करे धीमा

What to Apply on Face at 40s: 40 साल की उम्र के बाद त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इस उम्र के बाद त्वचा का निखार खोने लगता है। ऐसे में आप इन 5 चीजों को अप्लाई कर सकती हैं।

40+ महिलाएं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जो मिटाएं दाग-धब्बे और एजिंग को करे धीमा

Written by Anju Rawat |Updated : February 4, 2025 12:44 PM IST

40 ki Umar ke Bad Chehre Par Kya Lagaye: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है सेहत के साथ ही, त्वचा को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है। उम्र बढ़ने पर त्वचा डल और बेजान होने लगती है। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने लगती है। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का निखार भी खोने लगता है। त्वचा पर ओपन पोर्स नजर आने लगते हैं और त्वचा ढीली पड़ने लगती है। खासकर, 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर एजिंग के लक्षण (Ageing Symptoms in Hindi) नजर आने लगते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे का निखार वापस ला सकती हैं। आप चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई (What to Apply on Face at 40s Women) कर सकती हैं।

40+ की महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

1. बादाम का पेस्ट लगाएं

अगर आप 40+ उम्र की हैं, तो चेहरे पर बादाम का पेस्ट जरूर अप्लाई करें। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। बादाम, एंटी एजिंग का काम करता है। अगर आप चेहरे पर बादाम का पेस्ट लगाएंगी, तो इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा पर कसाव भी आएगा। इसके लिए आप बादाम को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह बादाम को छीलें और फिर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। फिर हल्के हाथों से 1-2 मिनट स्क्रब करें और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

2. बेसन और दूध का पेस्ट लगाएं

बेसन और दूध का पेस्ट भी अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो बेसन और दूध अच्छा होता है। बेसन और दूध का पेस्ट लगाने से त्वचा पर कसाव आता है। यह पेस्ट झुर्रियों और दाग-धब्बों को भी कम करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें 1-2 चम्मच दूध डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन और दूध त्वचा को जवां बनाने में मदद करते हैं।

Also Read

More News

3. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हर उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप 40+ की हैं तो अपने चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करें। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल दाग-धब्बों, मुहांसों और डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा दिलाता है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। फिर 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा का निखार बढ़ेगा और आप जवां नजर आएंगी।

4. अनार के छिलकों का पेस्ट

अनार के छिलकों का पेस्ट भी स्किन के लिए अच्छा होता है। 40+ महिलाओं के लिए अनार के छिलकों का पेस्ट बेहद फायदेमंद होता है। अनार के छिलकों में एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अनार के छिलके लें और अब इसका पाउडर बना लें। अब आप 2 चम्मच अनार के छिलकों का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल या पानी मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. टमाटर

टमाटर स्किन के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करते हैं। अधिक उम्र की महिलाओं के लिए टमाटर बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर लगाने से त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होती हैं। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। टमाटर दाग-धब्बों को भी ठीक करता है। आप टमाटर के स्लाइस को चेहरे पर रगड़ सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।