Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जिससे मुलायम और कोमल बने स्किन

Dry Skin Care Tips: अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप इसे मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जिससे मुलायम और कोमल बने स्किन
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Harkanwal Sekhon

Written by Anju Rawat |Published : March 12, 2026 3:52 PM IST

Dry Skin Par Kya Lagaye: ड्राई स्किन एक आम समस्या है, जिसमें त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। इससे त्वचा खुरदरी, बेजान तथा खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। जब स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो पपड़ी भी नजर आने लगती है और इससे खुजली-जलन जैसी समस्याएं महसूस होती है। ऐसे में त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ सही मॉइश्चराइजर और कुछ घरेलू उपायों की जरूरत है। इन्हीं की मदद से आप स्किन को सॉफ्ट, शाइनी और ग्लोइंग बना सकते हैं। Kaya Skin Clinic के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट एंड मेडिकल एडवाइजर डॉ. हरकनवाल सेखों (Dr. Harkanwal Sekhon, Consultant Dermatologist and Medical Advisor) से जानते हैं कि ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

तेल से मसाज करें

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आपको तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल, बादाम का तेल और ऑलिव ऑयल फायदेमंद होता है। इन तेल के इस्तेमाल से स्किन को पर्याप्त पोषण मिलता है और स्किन पर नमी बनी रहती है। तेल लगाने से सूखी परत को नरम बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप तेल लें और इससे चेहरे की मालिश करें। इससे त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा की चमक भी बढ़ती है।

एलोवेरा जेल लगाएं

ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और ड्राईनेस को कम करने में मददकरता है। अगर आप चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर नमी आएगी और स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होगा।

Also Read

More News

शहद लगाएं

शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। शहद लगाने से स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चराइज बनी रहती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और रंगत भी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।

माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आपको माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको हमेशा सोप फ्री क्लींजर का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि साबुन त्वचा के प्राकृतिक ऑयल को छीन लेता है। ये साबुन स्किन को ज्यादा ड्राई बना सकते हैं। इसलिए ऐसे क्लींजर का उपयोग करें जो त्वचा को मॉइश्चराइज बनाए रखने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • ड्राई स्किन को ठीक बनाए रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
  • अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें।
  • डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करें। यह स्किन के लिए काफी अच्छा होता है।

Highlights:

  • ड्राई स्किन पर एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है।
  • रूखी त्वचा को ठीक रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है।
  • अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।