
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 28, 2026 2:36 PM IST
Skin Care Tips For Summer in Hindi: बदलते मौसम के साथ शरीर में भी कई बदलाव देखे जाते हैं और ये बदलाव हमारी स्किन में भी देखे जाते हैं। जैसे ही गर्मियों के बाद सर्दियां आती हैं, तो स्किन में रूखापन आने लगता है। वहीं जब सर्दियों के बाद गर्मियां आने लगती हैं, तो धीरे-धीरे स्किन का ग्लो कम होने लगता है, पिंपल बढ़ने लगते हैं और चेहरे पर काले धब्बे बनने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में चेहरे पर बनने वाले ये काले धब्बे बेहद जिद्दी होते हैं और एक बार बन जाएं तो इनसे पीछे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन पहले से ही इनसे बचाव की तैयारी करना काफी आसान और प्रभावी हो सकता है। आसान भाषा में कहें तो इन जिद्दी धब्बों से छुटकारा पाना तो मुश्किल है, लेकिन इनके विकसित होने से बचाव करना काफी आसान हो सकता है। बस आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बल्कि गर्मियां आने से पहले अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को चेंज करना है और उसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं -
गर्मियों की सिर्फ धूप ही नहीं बल्कि बहुत ही आदतें हैं, जो चेहरे पर पिगमेंटेशन व डार्क स्पॉट्स पैदा कर सकती हैं। थ्रेडिंग और वैक्सिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचता है, जिससे वह ढीली पड़ने लगती है और साथ ही साथ जिद्दी निशान पड़ते हैं। खासतौर पर थ्रेडिंग और वैक्सिंग का असर गर्मियों में ज्यादा पड़ता है और इसलिए जरूरत से ज्यादा इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।
जल्द ही गर्मियां आने वाली है और फिर चेहरे पर पसीना और ये चीजें बहुत ज्यादा होने लगेंगी। लेकिन अक्सर हम गलती करते हैं कि पसीने से ज्यादा इरिटेशन होती है और हम चेहरे को रगड़ के पोंछ लेते हैं। इस आदत के कारण स्किन को नुकसान पहुंचता है और यह चेहरे पर डार्क स्पॉट्स पड़ने लग सकते हैं।
गर्मियों में ज्यादा पसीने के कारण कई बार लालिमा और सूजन (Inflammation) होने लगती है और आपको बता दें कि यह आपकी स्किन के निखार की कट्टर दुश्मन होती होती है। इसलिए कोशिश करें कि चेहरे पर ज्यादा पसीना न आए और पसीना पोंछने के लिए आप मुलायम व सूती कपड़े या फिर सॉफ्ट टिश्यू का प्रयोग करें। अगर आपको चेहरे पर किसी प्रकार की स्किन एलर्जी आदि होती है, तो जल्द से जल्द स्किन डॉक्टर को दिखाएं।
आपको बता दें कि धूप आपकी स्किन के निखार का सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे न सिर्फ आपकी त्वचा का निखार गायब होता है। बल्कि लंबे समय से धूप का संपर्क स्किन को डैमेज कर देती है, जिससे परमानेंट डार्क स्पॉट्स भी बन सकते हैं। इसलिए जितना हो सके तेज धूप के दौरान बाहर न निकलें। अगर आपको कुछ काम भी है, तो अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन, फुल स्लीव वाले कपड़े, छाता और धूप से बचने के अन्य तरीकों का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना और सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए। साथ ही साथ स्किन में हुए डैमेज को रिकवर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना भी बहुत जरूरी है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।