सुबह खाली पेट क्या खाने से स्किन ग्लो करती है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्किन पर ग्लो ले आए? तो ब्यूटी व स्किन केयर एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को खाली पेट खाना शुरू कर दें और फिर देखें कैसे स्किन ग्लोइंग बनती है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 17, 2026 11:45 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि इनमें मौजूद हार्मफुल केमिकल हमारी स्किन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं और एजिंग के प्रोसेस को तेज करते हैं। अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी कई महिलाएं व पुरुष चाहत हैं कि उनकी स्किन नेचुरल ग्लो करे। इसलिए हमने ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की।

उन्होंने बताया कि “चेहरे की खूबसूरती सिर्फ बाहर-बार से की जाने वाली देखभाल पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि यह बॉडी को अंदर से साफ रखने, बैलेंस डाइजेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल का रिजल्ट हो सकती है। साथ ही वात, पित्त और कफ के संतुलन पर भी निर्भर करती है। जब हमारी बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है, तो स्किन नेचुरल तरीके ग्लो करने लगती है।” आज हम आपको एक्सपर्ट की बताई कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोजाना सुबह खाली पेट खाने से आप अपनी त्वचा पर कमाल का निखार पा सकते हैं।

सुबह उठकर पिएं गुनगुना पानी

एक्सपर्ट के अनुसार “हेल्दी और क्लियर स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत एक या दो गिलास गुनगुने पानी से करें। ऐसा करने से आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होगा और स्किन तो साफ और हेल्दी होगी ही और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।"

4-7 भीगे हुए बादाम खाएं

शहनाज हुसैन बताती हैं कि अगर आप रातभर के लिए एक मुट्ठी बादाम भिगो दें और सुबह उठकर उनमें से 4 से 7 बादाम खाएं तो यह स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बादाम में हेल्दी फैट और विटामिन ई होते हैं जो एजिंग साइन को कम करने में मदद करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडीसिन के अनुसार “बादाम को पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक के तौर पर देखा जा सकता है, जो मुंहासे के सामान्य इलाज के साथ-साथ त्वचा और मेटाबोलिक सेहत के लिए भी लंबे समय तक फायदेमंद हो सकता है।”

रोज सुबह खाएं आंवला

आयुर्वेद में आंवला को बहुत ही फायदेमंद हर्ब के तौर पर माना जाता है। क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर होता है, कोलेजन बिल्ड करने में सहायता करता है, स्किन को जवां और चमकदार बनाए रखता है और ब्लड प्यूरीफिकेशन करने में मदद करता है। 

एलोवेरा जूस का सेवन

एक्सपर्ट बताती हैं कि एलोवेरा का सीमित मात्रा में किया गया सेवन त्वचा और पाचन दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जा सकता है। अगर आप रोज सुबह एलोवेरा जूस पीते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्स करने, त्वचा की नमी को बनाए रखने, एक्ने और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट बोलीं- सिर्फ खाने से नहीं होगा

एक्सपर्ट बताती हैं कि सिर्फ सही डाइट लेने से स्किन पर ग्लो नहीं आएगा, बल्कि आपको अपना लाइफस्टाइल सुधारना होगा, अच्छी क्वालिटी में नींद लेनी होगी, रेगुलर एक्सरसाइज या योग करनी होगी, अपने स्ट्रेस को मैनेज करना होगा और वाटर इनटेक बढ़ाना होगा। तभी आपकी त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करेगी।

डिस्क्लेमर: अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोशिश करें की नेचुरल सामग्री पर आएं। साथ ही त्वचा पर किसी भी तरह की परेशानी है तो किसी अच्छे स्किन एक्सपर्ट  से सलाह लें, क्योंकि हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है। ऐसे में एक नुस्खा या प्रोडक्ट सभी के लिए सुटेबल नहीं हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source