Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?

Winter Night Care: रात वह समय होता है जब त्वचा खुद को रिपेयर करती है, ऐसे में अगर हम सही चीजें लगाएं तो चेहरे की नमी, ग्लो और सॉफ्टनेस लंबे समय तक बनी रहती है।

सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Chandni Jain Gupta

Written by Ashu Kumar Das |Updated : December 3, 2025 1:36 PM IST

What should one apply on the face before sleeping in winter: यूपी, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, त्वचा में नमी की कमी और स्किन ड्राइनेस की समस्या लेकर आता है। सर्दियों में स्किन का नेचुरल ऑयल जल्दी खत्म हो जाता है। जिसके कारण त्वचा बेजान, खुरदरी और डिहाइड्रेटेड नजर आने लगती है। ऐसे समय में त्वचा की देखभाल दिन में जितनी जरूरी होती है, उससे कहीं ज्यादा रात में देखभाल जरूरी होती है।

दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, रात वह समय होता है जब त्वचा खुद को रिपेयर करती है, ऐसे में अगर हम सही चीजें लगाएं तो चेहरे की नमी, ग्लो और सॉफ्टनेस लंबे समय तक बनी रहती है। इसलिए सर्दियों में रात को सही चीज लगाकर सोना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए आगे डॉक्टर से जानते हैं सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना (Sardiyo main Raat ko Chere Par kya Laga kar Sona chaiye) चाहिए।

सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?

1. विटामिन-E ऑयल : सर्दियों में अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो आप रात को सोने से पहले विटामिन-E ऑयल लगाकर सो सकते हैं। विटामिन-E सर्दियों की ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन में गहराई तक जाकर नमी लॉक करता है और चेहरे को ग्लो देता है। विटामिन-E के पोषक तत्व स्किन को डीप मॉइश्चर करके पपड़ीदार त्वचा को भी ठीक करते हैं।

Also Read

More News

2. नाइट क्रीम : डॉक्टर का कहना है कि नाइट क्रीम खास तौर पर इस तरह बनाई जाती है कि रातभर स्किन को हाइड्रेट रखे। सर्दियों में रात को सोने से पहले ह्यलुरॉनिक एसिड, शीया बटर, ग्लिसरीन और सेरामाइड वाली नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। सोने से पहले नाइट क्रीम लगाने से स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है। इससे चेहरा ग्लोइंग और बेदाग नजर आता है।

3. एलोवेरा जेल : अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आप सर्दियों में रात को सोने से पहले रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सो सकते हैं। एलोवेरा जेल चेहरे की ड्राइनेस को शांत करता है। एलोवेरा जेल लगाने से जलन, खुजली और रेडनेस भी घटती है।

4. ग्लिसरीन : ग्लिसरीन सर्दियों की रूखी त्वचा का सबसे सस्ता विकल्प है। ग्लिसरीन त्वचा में नमी को लॉक करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम बनती है। ग्लिसरीन के पोषक तत्व उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।

5. नाइट सीरम : सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर नाइट सीरम लगाकर भी सोया जा सकता है। विटामिन सी युक्त नाइट सीरम लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। साथ ही, स्किन की ड्राईनेस भी खत्म होती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में त्वचा को सबसे ज्यादा जरूरत होती है हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजिंग की। इसलिए रात को सही चीजें लगाना बेहद जरूरी है। विटामिन-E, एलोवेरा, नारियल तेल, ग्लिसरीन, नाइट क्रीम और फेस ऑयल जैसी चीजें चेहरा पूरी रात नरम रखती हैं और सुबह ग्लो देती हैं। ध्यान दें कि सर्दियों में रात को सोने से सिर्फ उस चीज का इस्तेमाल करें, जो आपकी स्किन के अनुसार सही है। अगर आपको अपना स्किन टाइप नहीं पता है, तो इस विषय पर स्किन केयर एक्सपर्ट से बात करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source