
Also Read
स्किन को फ्रेश महसूस करवाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग किया जा सकता है। गुलाब जल को स्किन टोनर के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह एक प्राकृतिक इंग्रेडिएंट है और इससे स्किन को काफी लाभ मिलता है। इसका प्रयोग करने से स्किन से सारी गंदगी साफ हो जाती है। कई महिलाएं इसे ऐसे ही प्रयोग करने की बजाए कुछ और इंग्रेडिएंट्स में मिला कर प्रयोग करती हैं। लेकिन अगर आप इसे गलत इंग्रेडिएंट के साथ मिला लेती हैं तो आपको फायदे की बजाए नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए स्किन पर किसी भी चीज का प्रयोग करने से पहले आपको उसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं गुलाब जल को आपको किस चीज में मिक्स नहीं करना चाहिए।
बहुत सारे लोग गुलाब जल को एसेंशियल ऑयल में मिला कर प्रयोग करते हैं लेकिन अगर आपको सुगंध से एलर्जी है या फिर आपको अस्थमा है तो आपको इसका प्रयोग एसेंशियल ऑयल के साथ नहीं करना चाहिए। एटोपिक डर्मेटाइटिस वाले लोगों को भी इससे बचना चाहिए नहीं तो आपको रिएक्शन हो सकता है।
विच हेजल को भी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसका प्रयोग गुलाब जल के साथ करना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। यह कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा ड्राई कर सकता है और आपकी स्किन को इरिटेट भी कर सकता है।
बेकिंग सोडा को एक नेचुरल एंटीसेप्टिक के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। अगर आप इसका प्रयोग टॉपिकली करते हैं तो पिंपल्स आदि से आपको राहत मिल सकती है। लेकिन इसका प्रयोग गुलाब जल में मिला कर नहीं करना चाहिए नहीं तो इससे स्किन का pH बैलेंस असंतुलित हो सकता है। इससे आपकी स्किन और ज्यादा सेंसिटिव और ड्राई बन सकती है।
हालांकि विनेगर का अकेले प्रयोग करना आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह स्किन से ब्लेमिश और पिंपल्स आदि दाग धब्बों को साफ करने में मदद करता है लेकिन अगर आप इसे गुलाब जल के साथ मिला कर प्रयोग करते हैं तो आपकी स्किन का pH लेवल असंतुलित हो सकता है जिससे स्किन की गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है।
नीबू के रस में विटामिन सी होता है जो एक्ने के उपचार में लाभदायक होता है। लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको कभी भी गुलाब जल में नींबू को मिलाकर इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन का बैरियर फंक्शन प्रभावित होता है। इससे आपकी स्किन का pH लेवल भी असंतुलित हो सकता है।
आपको गुलाब जल में किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह अकेले ही आपकी स्किन के लिए बेस्ट रहता है। आपको एक कॉटन पैड पर गुलाब जल की दो से तीन बंद लेनी है और जब भी स्किन पर प्रयोग करना चाहें तो इस कॉटन की मदद से स्किन को वाइप कर लें।
निष्कर्ष: गुलाब जल स्किन के लिए अच्छा होता है लेकिन केवल अपने प्राकृतिक रूप में। अगर आप इसमें कुछ विरुद्ध गुणों वाली चीजों को एड कर देती हैं तो यह आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसे ऐसे ही प्रयोग करें।