
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : November 20, 2025 9:34 AM IST
Raat Ko Sone Se Pehle Skin Par Kya Na Lagaye: हम में से कई लोग नाइट स्किन केयर करते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खों की मदद से। यह तरकीब भारी भी पर सकती है। जी हां, आपने देखा होगा कि अक्सर कुछ महिलाएं रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर कोई रेमेडी लगाकर सोती हैं और सुबह तक उनका चेहरा खराब हो चुका होता है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों?
ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ चीजें त्वचा को खराब करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया की देखा-देखी में हम भी उन चीजों को लगाते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कभी भी रात को चेहरे पर लगाकर नहीं सोना चाहिए, क्योंकि अगर लगा दिया तो सुबह तक चेहरा खराब हो ही जाएगा। आइए बिना देर किए इन 3 चीजों के बारे में जानें।
जी हां, नींबू आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के बजाय उसे कम कर सकता है। दरअसल कुछ महिलाएं अपने चेहरे से दाग-धब्बों को छिपाने के लिए फेस पर नींबू का रस अप्लाई करती हैं और रात भर लगाकर सो जाती है। आप ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि भले ही नींबू में विटामिन सी होता है, लेकिन इसी के साथ उसमें एसिडिक और ब्लीचिंग गुण भी होते हैं। यह आपकी स्किन को बहुत ही ज्यादा रूखा और लाल बना सकते हैं। यहां तक कि चेहरे पर खुजली वाली जलन भी पैदा कर सकते हैं।
अक्सर हम शादी ब्याह या ऑफिस से थककर घर आकर आलस की वजह से अपने चेहरे का मेकअप नहीं हटाते हैं। और जब सुबह उठते हैं तो फेस तो डल दिखता ही है, साथ में कुछ पिंपल्स भी हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे पर रात भर मेकअप रहने हमारे पोर्स बंद हो जाते हैं और जो सीबम से ऑयल बाहर आना होता है वह पोर्स बंद होने की वजह से बाहर नहीं आ पाता है। इसके बाद स्किन बैरियर बढ़ता है, त्वचा डैमेज होती है और एक्ने-पिंपल्स की बाढ़ आ जाती है।
इसलिए आप हमेशा थोड़ा समय निकालकर अपने चेहरे का सारा मेकअप हटाकर ही सोएं। इससे त्वचा भी साफ रहेगी और उसे पूरी रात अच्छा भी फील होगा।
जाहिर सी बात है कि जब इसे बॉडी लोशन कहा जा रहा है तो चेहरे पर लगाने का कोई मतलब नहीं उठता। लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं व पुरुष ऐसे होते हैं जो कुछ न मिलने पर रात तो फेस पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं। उनका कहना होता है कि कम से कम स्किन ड्राई तो नहीं होगी। पर आप गलती कर रहे हैं। बॉडी लोशन को शरीर की त्वचा के हिसाब से बनाया जाता है, जिस में उसे थिक और ग्रीसी रखा जाता है।
ऐसे में जब आप फेस पर इसे लगाते हैं तो यह मोटी परत की तरह त्वचा पर चिपक जाता है और एक्सेस लेवल पर ऑयल का प्रोडक्शन होता है। जिससे सुबह तक चेहरे पर दर्द वाले पिंपल्स और फेस पर तेल-तेल जमा हो जाता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।