सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?

What should one apply on the face before sleeping in winter: रात को चेहरे की सही देखभाल न की जाए, तो इससे त्वचा का सूखना, पपड़ी उठना, स्किन में खुजली की परेशानी कम होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 19, 2025 10:13 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

What should one apply on the face before sleeping in winter: सर्दियों का मौसम अपनी खूबसूरती के साथ त्वचा के लिए कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। ठंडी हवा, कम नमी, तेज हवाएं और बार-बार तापमान में बदलाव त्वचा को रूखा, बेजान, खुरदुरा और डल बना देते हैं। ऐसे में रात की स्किनकेयर रूटीन बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि रात के समय त्वचा सबसे अधिक रिपेयर और रीजेनरेट होती है। सही चीज चेहरे पर लगाकर सोने से सुबह स्किन नैचुरली ग्लोइंग, मुलायम और हेल्दी नजर आती है। आज इस लेख में दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की डर्माटॉलिजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से जानेंगे सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?

रात को चेहरे पर कुछ लगाना जरूरी क्यों है?

इस विषय पर जानकारी देते हुए डॉ. चांदनी जैन शर्मा बताती हैं दिनभर की थकान, प्रदूषण, धूप, धूल, मिट्टी और सर्द हवाओं का सितम झेलने के कारण त्वचा ड्राई और डैमेज हो जाती है। सर्दियों में स्किन का मॉइस्चर लेवल तेजी से कम हो जाता है। ऐसे में अगर रात को चेहरे की सही देखभाल न की जाए, तो इससे त्वचा का सूखना, पपड़ी उठना, स्किन में खुजली, ग्लो खत्म होना उम्र से पहले ही झाइयां और झुर्रियां नजर आने की समस्या हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि सर्दियों में रात में स्किन की सेल रिपेयरिंग क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए नाइट केयर में लगाए गए प्रोडक्ट स्किन को गहराई तक पोषण देते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में रात में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।

1. बादाम का तेल- Almond oil benefits For skin

सर्दियों में रात को चेहरे पर बादाम का तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। बादाम का तेल में विटामिन E से भरपूर होता है और यह सर्दियों में स्किन का बेस्ट फ्रेंड है। सर्दियों में रात को चेहरे पर बाद का तेल लगाकर सोने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। बादाम तेल के पोषक तत्व स्किन को गहराई से पोषण देकर डार्क स्पॉट को कम करता है। ये तेल स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। रात को चेहरे को साफ करें। 2-3 बूंद बादाम का तेल धीरे-धीरे मसाज करें। तेल को चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।

2. एलोवेरा जेल

जिन लोगों की स्किन सर्दियों में ज्यादा ड्राई हो जाती है, उनके लिए त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सर्दियों में स्किन को शांत करते हैं। रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से पिंपल्स और रेडनेस कम होती है। ये स्किन को फ्रेश और डी-टॉक्स करता है। रात को एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा सुबह मुलायम नजर आती है। रात को सोने से पहले चेहरे पर एक पतली सी लेयर एलोवेरा जेल की लगाए और सो जाएं।

3. नारियल तेल

अगर आपकी त्वचा बेहद ड्राई है तो नारियल तेल सर्दियों की रातों में चमत्कार कर सकता है। रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोने से त्वचा की नमी लॉक होती है। ये रफनेस को भी ठीक करता है। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गु होते हैं, जो त्वचा के पिंपल्स, एक्ने और झाइयों को दूर करते हैं। रात को सोने से आधा घंटा पहले 3-4 बूंदे नारियल की तेल की लेकर उसे चेहरे पर मसाज करें। चेहरे पर बेहतर प्रभाव के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source