Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Night skin care routine home remedies: रात में चेहरे पर क्या लगाएं? ये सवाल अक्सर बहुत से लोग पूछते हैं। लेकिन इसका जवाब हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है। क्योंकि हमारी स्किन काफी अलग होती है और इसकी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए हमें कुछ चीजों की जरुरत पड़ती है। जैसे कि ड्राई स्किन वाले लोगों का चेहरा पहले से ज्यादा रूखा होता है तो, ऑयली स्किन वाले लोगों की स्किन में ज्यादा समस्याएं होती हैं। जैसे एक्ने। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपनी स्किन के अनुसार इसके लिए चीजों को अप्लाई करें। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें स्किन पर रात में लगाना फायदेमंद है।
नारियल तेलस्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इस तेल में ओमेगा-3 है और हेल्दी फैट्स होते हैं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद है। नारियल तेल ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद है और ये त्वचा में नमी को लॉक करता है। इसके अलावा नारियल तेल में कुछ एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो कि चेहरे से बैक्टीरिया को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
एलोवेरा जेल चेहरे के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। एलोवेरा जेल जहां चेहरे को मॉइस्चराइज करता है वहीं ये फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन में भी मददगार है। इसके साथ ही एलोवेरा में कुछ हीलिंग गुण भी हैं जो कि स्किन की अंदर से मरम्मत करता है और इसको बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि ये हर प्रकार की स्किन के लिए भी फायदेमंद है। तो, कभी भी और कहीं भी इसका इस्तेमाल करें।
गुलाब जल आपकी स्किन के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। रात में इसे लगाना स्किन की क्लीनजिंग में मदद कर सकता है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार है। साथ ही ये ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे में नमी को लॉक करता है। इसके अलावा गुलाब जल सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद है।
एवोकाडो एक ऐसी चीज है जिसे पीस कर लगाने से आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है। ये हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है। जैसे कि ड्राई स्किन के लिए, ऑयली स्किन के लिए और सेंसिटिव स्किन के लिए भी। तो, एवोकोडो स्किन को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
शहद चेहरे के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण है। ये त्वचा को अंदर से साफ करने और हीलिंग में मददगार है। साथ ही ये स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में भी मददगार है। तो, शहद लो और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने और बेहतर बनाने में मददगार है। तो, रात में इन तमाम चीजों को अपने चेहरे पर लगाएं।