Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्कैल्प टिश्यू एक्सपेंशन एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है जिसमें खोपड़ी और माथे से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अंदर के टिश्यू का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में एक बैलून टिश्यू एक्स्पेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। इस बैलून एक्स्पेंडर को सर्जिकली खोपड़ी के अंदर रखा जाता है। 4 से 10 सप्ताह के अंतराल के बाद, भीतर की खोपड़ी धीरे-धीरे सेलाइन से भर जाती है। ऐसा तब होता है जब स्ट्रेच टिश्यू वाले बालों का उपयोग बड़े निशान क्षेत्र या खोपड़ी के गंजा हिस्सों को कवर करने के लिए किया जाता है। बैंगलोर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सचिन चरवे के अनुसार, यह प्रक्रिया खोपड़ी की मरम्मत के लिए आदर्श है क्योंकि खोपड़ी पर फैली हुई त्वचा सामान्य बाल विकास को बरकरार रखती है, जबकि सामान्य शरीर के ऊतकों में से अधिकांश बालों का समान रूप से ग्रो नहीं करते हैं। चलिए इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिश्यू एक्स्पेंडर क्या है
यह एक सिलिकॉन से बना बैलून होता है और इसे सेलाइन और डिस्टिल्ड वॉटर भरा जा सकता है। जो थोड़ी अवधि में इसकी क्षमता का 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। धीमी गति से विस्तार के साथ यह खोपड़ी का आकार लगभग चार से पांच गुना तक बढ़ जाता है।
क्या खोपड़ी की त्वचा को बढ़ाया जा सकता है?
हां, यह न केवल बढ़ाया जा सकता है, बल्कि हेयर फोलिकल जैसे एपेंडेस को भी बढ़ा सकते हैं।
क्या टिश्यू एक्स्पेंडर व्यक्ति के विशिष्ट क्षेत्र या गंजे वाले हिस्से को पर्याप्त रूप से कवर या फैलाने के लिए खोपड़ी की त्वचा अधिक बना सकते हैं?
इससे निश्चित रूप से विशिष्ट क्षेत्र या गंजे हिस्से को कवर या फैलाने में मदद मिली है। लेकिन इसकी कुछ सीमाएं हैं। अगर आपकी खोपड़ी का हिस्सा बड़ा है, तो इस प्रक्रिया का सफल होना मुश्किल है। आदर्श रूप से, यदि खोपड़ी का हिस्सा ललाट या ओसीसीपटल पीछे की ओर होते हैं तो यह विस्तार के लिए बेहतर होता है। आम तौर पर, 15 सेमी से ऊपर के लिए दो एक्स्पेंडर की आवश्यकता होती है।
टिश्यू एक्सपैंडर ट्रीटमेंट कैसे किया जाता है?
क्या टिश्यू के विस्तार के लिए बेहतर ट्रांसप्लांट सर्जन की जरूरत है?
इस प्रक्रिया के लिए सही टीम का चयन बहुत जरूरी है। आपको किसी सर्टिफाइड सेंटर में बेहतर टीम का दौरा करना चाहिए। इस टीम में एक पलास्टिक सर्जन और एक डर्मटोलोजिस्ट शामिल होना चाहिए, जो त्वचा के प्रकार के बारे में राय दे सकता है।
इस ट्रीटमेंट का खर्च कितना है?
आमतौर पर इसका खर्चा अस्सी हजार से एक लाख रुपए के बीच है। हालांकि खर्चा साइज और कंपनी पर भी निर्भर करता है।
इस ट्रीटमेंट को कौन करा सकता है?
ऐसे लोग जिनके खोपड़ी के कुछ हिस्सों पर बाल नहीं हैं। ऐसा बचपन में जलने उया चोट से हो सकता है। इस उपचार को सामान्यतः गंजापन के लिए अनुशंसित नहीं किया जाता है। लेकिन गंजेपन के छोटे क्षेत्रों के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
इस उपचार से कोई नुकसान होता है?
किसी भी अन्य प्रक्रिया की तरह इसमें संक्रमण जैसे जोखिम होते हैं, जिसमें क्षेत्र को सूखा और साफ रखा जाना चाहिए। दवाओं और मलहम के साथ जोखिम को निश्चित रूप से कम किया जा सकता है।
कितना समय लगता है?
इसकी दो सीटिंग होती हैं और इसे सही होने में लगभग ढाई महीने लगते हैं।
इस सर्जरी के बाद क्या उम्मीद करनी चाहिए?
खोपड़ी को नई त्वचा के साथ कवर किया जाता है और उस पर बाल भी होते हैं। सबसे बड़ी बात यह हिस्सा आपके लिए एक बाधा नहीं बनेगा और आपको परेशान नहीं करेगा। लेकिन हां, इस नई त्वचा क्षेत्र में एक छोटी सी निशान रेखा छिपी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक शल्य प्रक्रिया है।
यह ट्रीटमेंट किसके लिए नहीं है?
क्लोटिंग से पीड़ित और छोटे बच्चों को इस इलाज से बचना चाहिए। यह उपचार बड़े बालों के झड़ने के क्षेत्रों को भरने के लिए नहीं है, यह ज्यादातर क्षतिग्रस्त खोपड़ी के लिए है। इस ट्रीटमेंट को आठ से अस्सी साल के बीच के लोग करा सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत - Shutterstock