
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 28, 2026 10:51 AM IST
Best Morning skin care routine : सर्दियों में स्किन का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, इस मौसम में त्वचा शुष्क हो जाती है, जिसके कई कारण होते हैं। इसमें से एक होता है पानी का कम सेवन। इसके अलावा, आपकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें भी आपकी त्वचा पर गलत असर डाल सकती है। खैर, अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं और सर्दियों में भी इसे सुंदर बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने खान-पान के साथ-साथ स्किन केयर रूटीन को भी बेहतर करने की जरूरत है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूरे दिन स्किन को ग्लोइंग और ब्राइट बनाए रखने के लिए आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे कर सकती हैं।
सुबह को उठते ही अपने चेहरे को धो लेना काफी नहीं होता है। त्वचा को हेल्दी और सुंदर बनाए रखने के लिए डीप क्लींजिंग करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, रात भर स्किन ऑयल प्रोड्यूस करती है, जिसकी वजह से कपड़ों के रेशे और बाकी धूल-मिट्टी के कण भी स्किन पर चिपक जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी से मुंह धो लेना काफी नहीं होता है। ऐसे में सुबह को पहले तो माइल्ड फेस वॉश या फिर क्लींजर से स्किन को साफ करें।
चेहरा धोने के बाद स्किन पर टोनर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा काफी फ्रेश और जवां दिखती है। हालांकि, बहुत से लोग टोनर नहीं लगाते हैं, लेकिन ये स्किन के खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं और स्किन का नेचुरल पीएच लेवल बनाए रखता है। टोनर के रूप में आप गुलाब जल को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप कॉटन की मदद से चेहर पर लगाएं। इससे चेहरा फ्रेश तो लगता ही है, साथ ही स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है।
अगर आप त्वचा को बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के सीरम मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। बाजार में मौजूद जो सीरम आपकी स्किन के हिसाब से अच्छा हो, उसी सीरम को आप यूज कर सकते हैं। मॉर्निंग रूटीन के लिए विटामिन सी युक्त सीरम सबसे बेहतर माना जाता है। यह रंग निखारने में भी मदद करता है।
त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए आप किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, सर्दियों के मौसम में त्वचा अपनी नमी खो देती है, जिसकी वजह से त्वचा सूखी और ड्राई लगने लगती है। ऐसे में सुबह अपना चेहरा धोकर अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगाएं। बेहतर होगा।