Chemical peels के लिए सर्दियों का मौसम क्यों अच्छा होता है?

जानिए इस ट्रीटमेंट को गर्मियों के मौसम में कराने से आपको क्या हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017 2:04 PM IST

कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि केमिकल पील कराने का सही समय क्या होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको बात दें कि इस ट्रीटमेंट को कराने का सबसे सही समय ठंड का मौसम होता है। मुंबई स्थित स्किन इन क्लिनिक की डायरेक्टर और डर्माटॉलोजिस्ट के अनुसार,केमिकल पिल्स (मिल्क पील और मास्क पील) को ठंड के मौसम में कराया जा सकता है क्योंकि इस मौसम में स्किन सूरज की रोशनी में नहीं आती और पसीना भी नहीं आता है जिस वजह से इस दौरान आपके लिए केयर करना भी आसान है।

वास्तव में सर्दियों का मौसम स्किन ट्रीटमेंट के लिए बेहतर होता है। इस दौरान आपकी स्किन का यूवी किरणों से बचाव होता है बल्कि स्किन ऊनी कपड़ों से कवर भी रहती है। अगर आपकी फील्ड जॉब है और आप यह ट्रीटमेंट कराने की सोच रहे हैं, तो आपको पीलिंग के बाद कुछ दिन की छुट्टी लेनी चाहिए। यानि पहले सेशन के बाद तीन दिन का और खत्म होने तक पांच से सात दिन का ऑफ ले लेना चाहिए। इस दौरान धूप में जाने से स्किन कलर चेंज हो सकता है और हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है। लेकिन सर्दियों के दिनों जब धूप नहीं निकलती है, तो आपकी स्किन को सन डैमेज का खतरा नहीं होता है। सर्दियों की सूर्य की किरणें भी प्रभावशाली होती हैं इसलिए सावधानी बरतनी भी जरूरी है।

अगर आप कोई केमिकल पील ट्रीटमेंट कराने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस पूरे ट्रीटमेंट में कुछ महीने या करीब छह हफ्ते लग सकते हैं। अगर इस ट्रीटमेंट को सर्दियों के दिनों कराया जाए, तो ज्यादा बेहतर है। ताकि आपको स्किन को ठीक होने और फिर से जीवंत होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। जाहिर है गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण आपकी स्किन बेहतर होनी की बजाय ख़राब हो सकती है। केमिकल पिल्स के अलावा सर्दियों का मौसम लेज़र हेयर रिमूवल और स्किन लाइटिंग ट्रीटमेंट के लिए भी बेहतर होता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source