चेहरे पर एलोवेरा कब लगाना चाहिए? जानिए इसमें क्या मिलाकर लगाने चेहरे के दाग-धब्बे होंगे कम

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C, E और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को रिपेयर करने और दाग-धब्बे कम (Face Par Aloe vera Lagane ke Fayde) करने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 27, 2026 7:08 AM IST

क्या आपकी स्किन भी प्रदूषण, धूल मिट्टी और खानपान के कारण डल और डैमेज हो गई है?  डैमेज स्किन के कारण आपको चेहरे पर दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्याएं नजर आ रही हैं। चेहरे पर होने वाली इन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप कई तरह के नुस्खे आजमा चुके हैं और इसके बावजूद आपको राहत नहीं मिल रही है, तो एलोवेरा को अपनाकर देखिए।

एलोवेरा (Aloe Vera) त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C, E और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को रिपेयर करने और दाग-धब्बे कम (Face Par Aloe vera Lagane ke Fayde) करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे

चेहरे पर एलोवेरा लगाने से कई प्रकार के फायदे होते हैंः

  1. एलोवेरा चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है।
  2. एलोवेरा के एंटीबैक्टीरियल गुण दाग-धब्बे कम करते हैं।
  3. पिगमेंटेशन कम करने में भी एलोवेरा मददगार है।
  4. धूप के कारण झुलसने वाली स्किन को रिपेयर करने में भी एलोवेरा फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल में क्या मिलाकर लगाएं?

एलोवेरा को आप कई तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं। अलग-अलग परेशानियों में एलोवेरा कई तरह के चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें शामिल हैः

  1. एलोवेरा जेल + नींबू का रस- 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 4 से 5 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। एलोवेरा और नींबू का रस त्वचा की रंगत को निखारता है। पिगमेंटेशन की परेशानी को कम करता है। एलोवेरा और नींबू का रस मिक्स करके त्वचा पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं। यह मिश्रण मुंहासों के कारण होने वाले दाग- धब्बों को धीरे-धीरे कम करता है।
  2. एलोवेरा जेल + हल्दी- एलोवेरा और हल्दी दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। चेहरे पर एलोवेरा जेल और हल्दी मिलाकर लगाने से मुंहासों के निशान कम होते हैं। यह प्रदूषण के कारण डैमेज होने वाली स्किन को रिपेयर करता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट लगाने के बाद पानी से धो लें।
  3. एलोवेरा जेल + विटामिन E कैप्सूल- 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल का जेल लगाने से स्किन रिपेयर होती है। यह मिक्स चेहरे को अंदर से रिपेयर करके त्वचा को मुलायम बनाता है। एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल का तेल पुराने दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होता है।
  4. एलोवेरा जेल + गुलाब जल- गर्मियों में जिन लोगों को धूप में जाने के कारण सनबर्न की समस्या होती है, उनके लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को ठंडक देता है। इसे लगाने से स्किन फ्रेश दिखती है। 1 कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा जेल और गुलाब जल को लगाने के कुछ ही दिनों आपको चेहरे में फर्क नजर आने लगेगा।

चेहरे पर एलोवेरा कब लगाना चाहिए?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी रिसर्च बताती है कि एलोवेरा का सही समय पर उपयोग करने से इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।

  1. सोने से पहले- रात को सोने पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का सबसे सही समय माना जाता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा रात में रिपेयर होती है। जेल पूरी रात काम करता है। इससे सुबह त्वचा नरम और ग्लोइंग दिखती है
  2. सुबह फेस वॉश के बाद- सुबह उठने के बाद चेहरे को फेस वॉश से साफ करने के बाद एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है। इससे त्वचा पूरा दिन फ्रेश बनी रहती है।
  3. धूप से आने के बाद- गर्मी में अगर आपको धूप से आने के बाद सनबर्न की परेशानी हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल के पोषक तत्व त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाकर टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source