
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 1, 2025 10:12 AM IST
Aishwarya Rai Bachchan Ka Beauty Secret Kya Hai: बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनके ब्यूटी सीक्रेट्स हम जानना चाहते हैं। कारण बस यह है कि जिस तरह बढ़ती उम्र में भी ये एक्ट्रेस जवां दिखती हैं, उसी तरह हम महिलाएं भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। खासकर 1 नवंबर को 52 साल की होने वाली ऐश्वर्या राय की बात करें तो आज भी कई लोग बाला की खूबसूरती के कायल हैं।
आज भी ऐश को देखकर लगता है जैसे वह 252 नहीं 25 की हो, लेकिन हम ऐसी स्किन पाने के लिए क्या कर सकते हैं? इस विषय पर आपको ज्यादा सोचने की नहीं बल्कि हमारे इस लेख को पढ़ने की जरूरत है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में ऐश्वर्या राय बच्चन के उस ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से वह आज भी जवां दिखती हैं। आइए हम बिना देर किए इस टिप्स के बारे में जानें।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या अपने चेहरे पर कमाल का निखार लाने के लिए व त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए घर पर तैयार नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। वह दही, शहद और ऑलिव ऑयल से तैयार पैक का इस्तेमाल अपने फेस पर करती हैं। आप भी इस नुस्खे को जरूरत अनुसार मात्रा में एक कटोरी में मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं और त्वचा को क्लीन कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खे के इतर, अगर हम हेल्दी स्किन की बात करें तो ऐश्वर्या राय अपनी त्वचा को नरिश करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। इसी के साथ वह खूब पानी पीती हैं ताकि शरीर व स्किन हाइड्रेट रहे। आप भी अपना डाइट प्लान तैयार करें और उसे स्ट्रिक्टली फॉलो करें।
अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या के स्किन केयर में एक्सरसाइज करना शामिल है। इमें कोई दो राय नहीं है कि वह अपनी बॉडी को टोंड और शेप में रखना चाहती हैं, इसलिए कसरत को अपनी दिनचर्या में करती हैं। साथ ही जब एक्सरसाइज करके आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है तो स्किन भी हेल्दी होती है, स्ट्रेस कम होता है, और हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।