स्किन कोलाजन की कमी से आ सकता है जल्दी बुढ़ापा,जानें स्किन में कोलाजन लेवल बढ़ाने के तरीके

कोलाजन स्किन के लिए महत्वपूर्ण है। जब स्किन में कोलाजन कम होने लगता है तो स्किन की कसावट कम होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 14, 2023 7:01 AM IST

Skin Collagen: स्किन की हेल्थ और रंगत स्किन कोलाजन की मात्रा पर भी निर्भर करता है। कोलाजन स्किन पर निखार लाता है, नयी स्किन सेल्स को बनने में मदद करता है और इस तरह यह आपकी स्किन को लम्बे समय तक हेल्दी और यंग दिखने में मदद करता है। स्किन हेल्थ की बात होती है तो स्किन कोलाजन के बारे में जरूर बात होती है। कोलाजन बॉडी सेल्स में पाए जाते है लेकिन, स्किन सेल्स में लगभग 70 प्रतिशत तक का कोलाजन पाया जाता है।कोलाजन हमारी स्किन को सॉफ्ट, इवेन और यंग बनाता है। इसीलिए, कोलाजन स्किन के लिए महत्वपूर्ण है। जब स्किन में कोलाजन कम होने लगता है तो स्किन की कसावट कम होने लगती है और धीरे-धीरे वह लटकने लगती है। स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखायी देने लगती हैं। इस लेख में जानें किन वजहों से कोलाजन लेवल को नुकसान होता है और किस तरह कोलाजन लेवल मेंटेन होता है। (What is skin collagen and its importance in Hindi)

कोलाजन डैमेज के कारण क्या हैं? ( Skin collagen damage)

शरीर के अंदरूनी कारणों की वजहों के अलावा लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारणों से स्किन में कोलाजन लेवल को नुकसान हो सकता है जैसे-

  • तम्बाकू का सेवन
  • प्रदूषण
  • यूवी किरणों से होनेवाला नुकसान
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल

स्किन में कोलाजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते है? (ways to boost production of Collagen in Hindi)

विटामिन सी रिच फूड्स खाएं (Vitamin C Rich foods for skin)

क्या आप जानते हैं कि विटामिन सी से भरपूर फूड्सखाने से आपकी स्किन को प्रोटेक्ट किया जा सकता है और कोलाजन का निर्माण बढ़ाया जा सकता है। अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स शामिल करें। इससे कोलाजन का निर्माण नेचुरली बढ़ाया जा सकता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, अमरूद और स्ट्राबेरीज जैसे फल खा सकते हैं वहीं, सब्जियों में ब्रोकोली, पालक और अन्य हरी सब्जियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं।

रेटिनॉल क्रीम लगाएं

अपने डर्मटॉलिज्स की सलाह के अनुसार आप रेटिनॉइड्स या रेटिनॉल (Retinoid/retinol) क्रीम लगा सकते हैं। इन क्रीम्स में विटामिंस पाए जाते हैं जो स्किन कोलाजन बनने की प्रक्रिया को बूस्ट करते हैं।

इसके अलावा ये उपाय भी किए जा सकते हैं-

  • रोजाना विटामिन सी सीरम से स्किन की मसाज करें।
  • पेप्टाइड्स और केमिकल पील्स का इस्तेमाल करें
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • विटामिन सप्लीमेंट्स लें।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन ना करें।
  • चाय-कॉफी कम पीएं।
  • दिन में 2 लीटर से अधिक पानी पीएं।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • 7-8 घंटे की नींद जरूर सोएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source