
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 11, 2023 7:54 PM IST
Retinol Rich Beauty Products: रेटिनॉल का नाम आपने भी सुना ही होगा। बीते कुछ वर्षों से मार्केट में रेटिनॉल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की भरमार सी हो चली है। अलग-अलग कम्पनियां अपने स्किन केयर रेंज में रेटिनॉल का इस्केमाल करती ही हैं। रेटिनॉल वाले इन प्रॉडक्ट्स में सनस्क्रीन से लेकर नाइट क्रीम जैसे प्रॉडक्ट्स भी पेश किए जाते हैं। लेकिन, अगर आपके मन में भी सवाल है कि ये रेटिनॉल क्या है और यह स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद या रेटिनॉल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स लगाने से क्या फायदे होते हैं तो पढ़े यह आर्टिकल और जानें लेटेस्ट स्किन केयर ट्रेंड रेटिनॉल के फायदे, नुकसान और इसके प्रभावों के बारे में। (Retinol Rich Beauty Products in Hindi)
रेटिनॉट एक प्रकार का विटामिन कम्पाउंड है जो विटामिन ए में पाया जाता है। इसकी मदद से बेजान स्किन की खोई चमक लौटाने के दावे किए जाते हैं। स्किन केयर एक्सपर्ट्स के अनुसार,रेटिनॉल सीरम या अन्य रेटिनॉल रिच प्रॉडक्ट्स (retinol rich products) का इस्तेमाल करने से पिग्मेंटेशन (Pigmentation), रिंकल्स (wrinkles) और डार्क स्पॉट्स (dark spots on skin) कम हो सकते हैं। इसीलिए, इन दिनों रेटिनॉल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स को खूब पसंद किया जा रहा है।
आजकल जहां स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स हो रही हैं वहीं रेटिनॉट जैसी एडवांस थेरेपीज भी लोगों के काम आती हैं। रेटिनॉल स्किन पर दिखायी देने वाले डार्क स्पॉट्स को कम करता है। इसी तरह डार्क सर्कल्स और एक्ने जैसी समस्याएं भी रेटिनॉल से कम हो जाती हैं। जिससे स्किन क्लीयर और स्पॉटलेस दिखायी देती है। वहीं, पिम्पल्स और एक्ने की समस्या भी रेटिनॉल की मदद से काफी हद तक कंट्रोल की जा सकती है।प्रॉब्लम-फ्री और क्लीयर स्किन के लिए रेटिनॉट सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, रेटिनॉल वाले प्रॉडक्ट्स की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह है इनके एंटी-एजिंग इफेक्ट्स। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेटिनॉल सीरम लगाने से स्किन पर दिखने वाले एजिंग साइंस जैसे रिंकल्स और फाइन लाइन कम दिखायी देते हैं जिससे स्किन लम्बे समय तक यंग दिखती है।
रेटिनॉल सीरम वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स अब हर उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध हैं लेकिन, आमतौर पर एक्सपर्ट्स द्वारा 20 साल के बाद इनके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जिन लोगों को पिम्पल्स की समस्या बहुत अधिक होती है उन्हें रेटिनॉल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स ( retinol rich products) के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।