जानिए क्‍या है प्रोस्थेटिक, कंगना कर रही है 'थलाइवी' में इसका इस्‍तेमाल

कान, नाक, चिन, गर्दन यहां तक कि स्तन, और पेनिस को भी प्रोस्थेटिक के माध्यम से मनचाहा आकार दिया जा सकता है। प्रोस्थेटिक असल में खराब हुए या क्षतिग्रस्त अंगों की जगह कृत्रिम अंग लगाने की प्रक्रिया है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 20, 2019 6:21 PM IST

मूवीज में लुक को चेंज करने के लिए आजकल जो तकनीक इस्‍तेमाल की जा रही है वह है प्रोस्थेटिक। अकसर लोग जानना चाहते हैंं कि आखिर प्रोस्थेटिक क्‍या है और यह कैसेे होती है ।  कलाकार होना वाकई आसान नहीं है। फि‍ल्‍मों में काम करने के लिए लुक और फि‍टनेस तो अच्‍छा होना ही चाहिए, कभी-कभी रोल की डिमांड के हिसाब से अपने शरीर के साथ कुछ बदलाव भी करने पड़ते हैं।

दबंग, गजनी, ब्‍लैक, ठाकरे आदि ऐसी फि‍ल्‍में हैं जिनके लिए कलाकारों ने खूब मेहनत की है। इसी कड़ी में अब कंगना रनौत की आगामी फि‍ल्‍म थलाइवी भी जुड़ गई है। उनके लुक को चेंज करने के लिए आजकल जो तकनीक इस्‍तेमाल की जा रही है वह है प्रोस्थेटिक। आइए जानते हैं क्‍या है यह तकनीक और कंगना को क्‍यों पड़ी इसकी जरूरत।

क्‍या है प्रोस्थेटिक

प्रोस्थेटिक असल में खराब हुए या क्षतिग्रस्‍त अंगों की जगह कृत्रिम अंग लगाने की प्रक्रिया है। हालांकि यह एक लंबी, खर्चीली और धैर्य वाली प्रक्रिया है। पर इसका फायदा यह है कि इसके जरिए शरीर के किसी भी अंग को रिप्‍लेस किया जा सकता है। कान, नाक, चिन, गर्दन यहां तक कि स्‍तन, और पेनिस को भी प्रोस्थेटिक के माध्‍यम से मनचाहा आकार दिया जा सकता है।

फि‍ल्‍मों में प्रोस्थेटिक का इस्‍तेमाल

इन दिनों फि‍ल्‍मों में कलाकारों का लुकर रोल के हिसाब से दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। वे इसे मेकअप की तरह इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इसमें चिन, कान, ब्रेस्‍ट आदि का मेकओवर किया जाता है। अभी कुछ समय पहले आई फि‍ल्‍म में ठाकरे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बाला साहब ठाकरे की तरह दिखाने के लिए इस प्रक्रिया का इस्‍तेमाल किया गया था। हर बार इसके लिए उन्‍हें कम से डेढ़ से दो घंटे लगते थे।

रंगोली ने पोस्‍ट की प्रोस्थेटिक माप की तस्‍वीरें   

दिवंगत नेता जयललिता के जीवन पर आधारित आगामी बहुभाषी फिल्म 'थलाइवी' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अमेरिका में प्रोस्थेटिक माप दिया है। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं। इसके साथ रंगोली ने लिखा, "प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है। कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है।"

जयललिता के जीवन पर बन रही है फि‍ल्‍म

इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं, वहीं इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फि‍ल्‍म दिवंगत राजनेता जय‍ललिता के जीवन पर बन रही है। कंगना को हूबहू जयललिता जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए कंगना रनौत ने अमेरिका में प्रोस्थेटिक माप दिया।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source