क्या समय से पहले आपके भी चेहरे पर दिखने लगा है बुढ़ापा, जानिए क्या होती है प्रीमेच्योर एंजिंग और इसके 10 बड़े कारण

त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद अपने इंस्टाग्राम रील्स में समय से पहले बूढ़ा होने के विभिन्न कारणों को साझा किया है। इस लेख में हम आपको प्रीमेच्योर एजिंग के लिए जिम्मेदार कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 27, 2022 9:56 AM IST

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है तो आपका बूढ़ा होना स्वाभाविक है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे आप रोक नहीं सकते हैं। लेकिन वर्तमान समय में अब अधिकंश लोग समय से पहले बूढ़ा होने या प्रीमेच्योर एजिंग (Premature Aging) की समस्या से जूझ रहे हैं। बढती उम्र के साथ बूढा होना तो स्वभाविक है लेकिन कई बार हम अपनी उम्र से पहले बूढे होने लगते हैं। वे समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों का अनुभव करने लगते हैं जैसे चेहरे पर झुर्रियां, बहुत जल्दी थक जाना, वजन उठाने में दिक्कत होना, बालों का झड़ना और बालों का समय से पहले सफेद होना। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि वास्तव में समय से पहले बूढ़ा होने के पीछे क्या कारण हैं या इसके लिए कौन से कारक जिम्मेदार हैं?

स्किन केयर एक्सपर्ट और सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद बताती हैं कि, बुढ़ापा एक अपरिहार्य समस्या है। साथ ही वर्तमान समय में ज्यादातर लोग समय से पहले बुढ़ापे की समस्या का सामना कर रहे हैं। डॉ. जयश्री की मानें तो प्रीमेच्योर एजिंग के लिए आपकी जीवनशैली की कई अन्य आदतों के साथ ही कई अन्य कारण भी होते हैं।

जानें समय से पहले बूढ़ा होने (प्रीमेच्योर एजिंग) के लिए जिम्मेदार कारण

डॉ जयश्री शरद की मानें तो समय से पहले बुढ़ापे में आपकी जीवनशैली की अहम भूमिका होती है। उनके लिए समय से पहले बुढ़ापे के लिए निम्न कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

1. सूर्य के प्रकाश में अधिक संपर्क

सूर्य प्रकाश से निकलने वाली अल्ट्रा वायलेट किरणें (UV) आपकी त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं। यही कारण हैं कि त्वचा विशेषज्ञ घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं।

2. अल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग करना

हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जान ते हैं कि जब आप लगातार शराब पीतें हैं और स्मोकिंग करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है।

3. अधिक स्ट्रेस

तनाव का आपके समग्र स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर प्रभाव देखने को मिलता है। यही नहीं, प्रीमेच्योर एजिंग में भी तनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. चीनी का अधिक सेवन

आप जो कुछ भी खाते हैं उसका असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है। चीनी का अधिक सेवन उम्र बढ़ाने योगदान दे सकता है।

5. प्रदूषण के संपर्क में अधिक रहना

प्रदूषण आपकी त्वचा से प्राकृतिक चमक को छीन लेता है। साथ ही यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में भी योगदान देता है। इससे जल्दी बुढ़ापा हो सकता है।

6. किसी रोग से पीड़ित होना

अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी से पीड़ित हैं तो यह भी समय से पहले बुढ़ापे में योगदान दे सकता है।

7. गतिहीन जीवनशैली

शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लाभों की कमी नहीं है। लेकिन जब आप एक्सरसाइज, पैदल चलना या टहलना जैसी सामान्य गतिविधियां नहीं करते हैं तो इससे समय से पहले बूढ़ेपन की समस्या होती है।

8. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन

अनहेल्दी फूड्स जैसे जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स न सिर्फ बीमारियों का कारण बनते हैं बल्कि यह आपको अधक सुस्त भी बनाते हैं जो आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है।

9. पर्याप्त नींद न लेना

हर दिन कम से 6 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। नींद की कमी का सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है, जिससे आप बूढे नजर आते हैं।

10. त्वचा की देखभाल ना करना

अपनी त्वचा की देखभाल करना जरूरी है, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकता है।