
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2024 4:20 PM IST
Oral Sunscreen : घर से बाहर निकलते से पहले अक्सर हम अपने चेहरे और स्किन पर सनस्क्रीन लगाते हैं। यह स्किन को धूप से सुरक्षित रखता है। अबतक आपने सनस्क्रीन को क्रीम के रूप में अपनी स्किन पर लगाया था, लेकिन क्या आपने कभी ओरल सनस्क्रीन का प्रयोग किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। ओरल सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूर्य की किरणों से प्रोटक्ट करता है। इन दिनों ओरल सनस्क्रीन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
अधिकतर लोग सनस्क्रीन का प्रयोग क्रीम, लोशन या फिर स्प्रे में रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे डायरेक्ट स्किन पर लगाया जाता है। क्रीम और लोशम के रूप में इस्तेमाल किया जाना वाला प्रोडक्ट हमारी स्किन पर एक केमिकल अवरोध बनाकर काम करते हैं, जो हानिकारक यूवी किरणों को अवशोषित या प्रतिबिंबित करता है, इससे हमारी स्किन डैमेज नहीं होती है। इसके विपरीत, ओरल सनस्क्रीन शरीर के अंदर से सुरक्षा प्रदान करके एक अलग दृष्टिकोण अपनाता है।
ओरल सनस्क्रीन सप्लीमेंट में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स और प्राकृतिक अर्क होता है। यह यूवी विकिरण के खिलाफ शरीर को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि ये तत्व फ्री-रेडिकल्स के कणों को बेअसर करते है। इससे सेलुलर क्षति से बचाव किया जा सकता है। साथ ही समय से पहले स्किन को बूढ़ा होने से रोक सकता है।
ओरल सनस्क्रीन हमारी स्किन को सूर्य की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाव कर सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीपोडियम ल्यूकोटोमोस अर्क होते हैं। यह अर्क यूवी विकिरण के प्रति स्किन की लचीलापन को बढ़ाते हैं। क्रीम या फिर लोशन के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली सनस्क्रीन ऊपरी स्किन पर काम करती है। वहीं, ओरल सनस्क्रीन का लक्ष्य अंदर से बाहर तक सूर्य की किरणों से प्रोटेक्ट करना है।
Disclaimer: सफेद होते बालों को काला करने में प्याज बहुत असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपके बाल उम्र से पहले काफी सफेद हो रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.