मजबूत, घने व डैंड्रफ फ्री बालों के लिए मेथी का ऐसे करें प्रयोग

मेथी के दानों के प्रयोग से बालों का सफ़ेद होना भी कम होता है और बालों की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 7, 2018 6:58 PM IST

बदलते खान-पान और सेहत के साथ खिलवाड़ में हम यह भूल जाते हैं कि हमारे बालों के लिए सिर्फ महंगे उत्पाद उपयोग करना ही काफी नहीं है। वर्तमान समय का जो दौर है इसमें प्रदूषण की वजह से भी बालों को बहुत ज्यादा नुकसान होता है।

बदलती जीवन शैली ने इंसान के हार्मोंस पर भी असर डाला है जिसकी वजह से बालों का झड़ना और सफेद होना एक आम समस्या बन गया है। भारतीय खान-पान में प्रयोग किया जाने वाला मेथी दाना बालों के लिए एक वरदान है। इसके प्रयोग से बालों की सभी समस्याओं से निपटा जा सकता है।

आइए जानते हैं मजबूत और घने बालों के लिए मेथी दाना का उपयोग कैसे करना चाहिए।

मजबूत व घने बालों के लिए

बाल अगर जड़ से मजबूत नहीं होते हैं तो जल्दी झड़ना शुरू कर देते हैं। बलों को मजबूत बनाने के लिए मेथी के दानों का उपयोग किया जा सकता है। मेथी दानों अच्छी तरीके से पीसकर पाउडर बना लें और उसे नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर रख लें। इस मिक्स किये हुए तेल को बालों में लगाये और कुछ देर तक सूखने दें और सूखने के बाद बालों को धो लें।

झड़ते बालों को रोकने में सक्षम 

मेथी दानों के सेवन से झड़ते बालों को भी रोका जा सकता है। मेथी में प्रोटीन, लेसीथीनरी और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। झड़ते बालों को रोकने के लिए मेथी दानों को रात में पानी में भिगों दें और सुबह इसको निकालकर पानी से बालों की सफाई करें। ज्यादा असर के लिए इस मेथी के पानी को आप बालों में लगाकर छोड़ दें और सूखने के बाद धूल लें।

डैंड्रफ की समस्या मिलता है छुटकारा 

डैंड्रफ की समस्या बालों के लिए सबसे खतरनाक होती है इसकी वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। डैंड्रफ की समस्या से मेथी दाना बहुत ही आसानी से राहत दिलाता है। रात में मेथी दानों को भिगों दें और सुबह उसका पेस्ट बना ले, पेस्ट को दही में मिलाकर फेंट ले और बालों में लगा लें।

बालों को मिलती है चमक 

बालों को चमकदार बनाने के लिए मेथी दाना सबसे असरदार होता है। मेथी दानों का पाउडर बनाकर उसे नारियल का दूध डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में अच्छे से लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। पेस्ट जब बालों में सूख जाये तो उसे अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें।

कंडीशनिंग में करें इस्तेमाल 

बालों की कंडीशनिंग उतनी ही ज़रूरी है, जितना की बालों को साफ़ रखना। कंडीशनिंग से बाल नरम ,मुलायम और चमकदार बनते है. मेथी के दानों का कंडीशनर बनाने के लिए ,मेथी को रात भर भिगो कर रखें और सुबह उनका पेस्ट बनाये। उसके बाद इसे बालों में लगा कर रखने के बाद धो दें. बाजार में उपलब्ध अन्य कंडीशनर से यह प्राकृतिक कंडीशनर बेहतरीन है, इससे बालों का अच्छे से पोषण होगा।

इसके अलावा मेथी के दानों के प्रयोग से बालों का सफ़ेद होना भी कम होता है और बालों की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. इसलिए बालों के लिए आप भी मेथी अपनाएं और अपने बालों को घना और चमकदार बनाये।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.