Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चेहरे की रंगत, चमक और हाइड्रेशन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसी शानदार स्किन की चाहत में अधिकांश महिलाएं तरह तरह के फेशियल करवाती हैं। परंपरागत फेशियल्स के दौर में अब मेडी फेशियल चलन में हैं। मेडी फेशियल बहुत ही शानदार रिजल्ट देते हैं। इनसे आपको तुरंत अपनी स्किन पर इफेक्ट नजर आते हैं और ये लंबे समय तक असरदार रहते हैं। स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही ये मुंहासों, हाइपरपिग्मेंटेशन, दाग-धब्बों, ओपन पोर्स, अनइवन टोन, झुर्रियों, फाइन लाइंस आदि से राहत दिलाते हैं। अगर आप भी मेरी फेशियल करवाने जा रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। इस दौरान अपनी स्किन टाइप और समस्याओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कौनसे मेडी फेशियल हैं सबसे असरदार।
त्वचा पर जब डैड स्किन जमने लगती है तो उसकी चमक खो जाती है। क्लासिक मेडी फेशियल इस परेशानी से राहत दिलाता है। इसमें माइक्रोडर्माब्रेशन और स्क्रबर का उपयोग करके डैड स्किन को हटाया जाता है। स्किन को टाइट करने के लिए अल्ट्रासाउंड किया जाता है। चेहरे पर चमक और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए इसमें सीरम का उपयोग किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट थेरेपी के साथ हाइड्रेटिंग मास्क लगाया जाता है। इस मास्क से आपको तुरंत चमक मिलेगी। खास बात ये है यह सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा रहता है।
इसे एंडिमेड आरएफ भी कहा जाता है। यह 3डीप रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रीटमेंट है। इससे चेहरे की लटकी हुई स्किन काफी हद तक टाइट हो जाती है। एंटी क्लॉक फेशियल से चेहरे पर कसाव नजर आती है। अगर आपकी उम्र ज्यादा है और स्किन ढीली हो गई है तो आपको यह फेशियल करवाना चाहिए। ये आपको पहले जैसा जवां बना सकता है, इसलिए इसे एंटी क्लॉक फेशियल कहा जाता है।
बढ़ते प्रदूषण, धूप, धूल आदि के कारण त्वचा की रंगत असमान हो जाती है। कहीं रंग सामान्य दिखता है तो कहीं गहरा। इस परेशानी का इलाज है लेजर टोनिंग। यह स्किन को एक समान रंगत देता है। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन है तो ये फेशियल आपके लिए बेस्ट है।
यह माइक्रोनीडलिंग फेशियल है। इसमें एक उपकरण का उपयोग किया जाता है जिसमें कई छोटी सुइयां लगी होती हैं। इसमें चेहरे पर प्लेटलेट्स से भरपूर ब्लड को इंजेक्ट किया जाता है। यह फेशियल आपको तुरंत असर दिखाता है। इससे झुर्रियां कम होती हैं, स्किन प्लंपी नजर आती है, रंगत में सुधार होता है, मुंहासों के दाग कम होते हैं और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
हाइड्राफेशियल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह आपकी स्किन को जवां बना देता है। यह स्किन को अंदर से साफ करता है, जिससे न सिर्फ चेहरे पर चमक आती है, बल्कि वो अंदर से मॉइस्चराइज भी हो जाता है। इसमें स्किन पर कई शक्तिशाली तत्व लगाए जाते हैं, जिससे स्किन यंग नजर आती है। नॉर्मल स्किन टाइप के लोगों के लिए यह बेस्ट है।
स्किन से जुड़ी दर्जनों परेशानियों का एक इलाज है फोटोफेशियल। यह चेहरे की असमान रंगत, हाइपरपिग्मेंटेशन, मुंहासे, फाइन लाइन्स, ओपन पोर्स, दाग-धब्बे जैसी सभी परेशानियां दूर कर सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो यह फेशियल आपके लिए बेस्ट है।