Hair Breakage से परेशान? कंघी करने के इस तरीके से बचाएं टूटने से अपने बाल, जानें बेहतरीन उपाय

बालों की सेहत को दुरुस्त बनाने के लिए आप सिर्फ कंघी और सही शैंपू का चुनाव कर सकते हैं, आइए बताते हैं आपको कैसे आप हेयर बेक्रेज की समस्या को खत्म कर देते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 23, 2021 10:44 PM IST

बेजान, रूखे और दोमुंहे बालों से परेशान और चाहिए सॉफ्ट व सिल्की बाल? ऐसे विज्ञापनों को आपने टीवी पर कई बार प्रसारित होते हुए देखा होगा लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर इन तीनों समस्याओं को कहा क्या जाता है। इस स्थिति को हेयर ब्रेकेज कहते हैं, जिसमें बालों की ग्रोथ तो प्रभावित होती ही है साथ ही बाल बुरे-बुरे से दिखाई देने लगते हैं। हेयर ब्रेकेज की समस्या को दूर करने के लिए बालों का स्मूथ और शाइनी होना बहुत ही जरूरी है। लड़की हो या लड़का घने और सॉफ्ट बाल पाना हर किसी की चाहत होती है लेकिन जब तक हेयर ब्रेकेज की समस्या ठीक नहीं होगी तब तक आप बालों की सेहत को दुरुस्त नहीं बना सकते हैं। बालों की सेहत को दुरुस्त बनाने के लिए आप सिर्फ कंघी और सही शैंपू का चुनाव कर सकते हैं, आइए बताते हैं आपको कैसे आप हेयर बेक्रेज की समस्या को खत्म कर देते हैं।

हेयर ब्रेकेज से बचना है तो कैसे करें सही कंघी का चुनाव

सही कंघी के उपयोग से हेयर ब्रेकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है, जानिए कैसेः

1-कंघी चुनते वक्त ध्यान रखें कि दांत बहुत नुकीले और तेज न हों क्योंकि ये आपके बालों की ऊपरी क्यूटीकल को नुकसान पहुंचाकर बालों को कमजोर बनाती है और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

2-ऐसी कंघी का इस्तेमाल करें, जिसके दांत ज्यादा नुकीले न हों ताकि आपको बाल बनाते वक्त कंघी चुभे न। तेज दांत वाली कंघी सिर की त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए सही कंघी का चुनाव करें।

क्या है कंघी करने का सही तरीका

1-बालों में हमेशा नीचे की तरफ से कंघी करें।

2- पहले बालों को सुलझा लें और उसके बाद ही कंघी को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ करना शुरू करें।

3-लंबे और गीले बालों में सीधे कंघी ना करें क्योंकि ऐसा करने से बाल बहुत उलझते हैं और हेयर ब्रेकेज बढ़ता है।

4-हमेशा धीरे-धीरे कंघी करें। तेज और झटकते से बालों को कंघी करने से बालों की चमक कम हो जाती है, उनमें रूखापन बढ़ता है और हेयर ब्रेकेज कई गुना तक बढ़ जाता है।

हेयर कट से रुक सकती है हेयर ब्रेकेज की समस्या

जी हां, ये बात सही है कि आप नियमित रूप से बालों को ट्रिम करवाकर हेयर ब्रेकेज की समस्या को कम कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से एक महीने में एक बार अपने बालों की ट्रिंमिंग जरूर करानी चाहिए। इससे बालों की लेंथ भी कम नहीं होती और बालों का रूखा और पतला हिस्सा भी निकल जाता है। वे लोग, जो दोमंहे बालों की समस्या से परेशान हैं उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए।

बालों पर नया हेयर स्टाइल ट्राई करने या फिर हीटिंग आदि जैसी तकनीक का उपयोग करने से पहले बालों पर थर्मल हीट प्रोटेक्शन प्रॉडक्ट्स जरूर इस्तेमाल करें नहीं तो आपके बालों को हीट के कारण बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। बालों पर कैराटिन ब्लो ड्राई का उपयोग करना भी बालों की हेल्थ के लिए ठीक रहता है क्योंकि इससे आपके बालों में प्रोटीन बढ़ाने में मदद मिलती है। वे लोग, जो अक्सर बालों पर नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करते हैं, उन्हें ये चीजें जरूर याद रखनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source