Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Foundation-BB-CC Cream: चेहरे का कोई दाग हो या पिंपल्स, डल स्किन पर ग्लो लाना हो या फिर नया लुक पाना हो, मेकअप सब कुछ कर सकता है। वहीं अगर हम मेकअप की कुछ स्पेसिफिक चीजों की बात करें तो फाउंडेशन, सीसी क्रीम और बीबी क्रीम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस पर फाउंडेशन, बीबी और सीसी क्रीमकब लगाई जाती है और उन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाता है? आज हम आपको इस लेख में मेकअप की पूरी जानकारी देने वाले हैं, ताकि अगली बार इन मेकअप प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले सोचें और सही का इस्तेमाल करें।
फाउंडेशन एक मेकअप प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल त्वचा की रंगत को एक समान करने और कमियों को छिपाने के लिए किया जाता है। यह त्वचा को एक चिकनी और कैनवास लुक देता है, जिस पर बाकी का मेकअप लगाया जा सके। आपको स्किन टोन के हिसाब से कई तरह के फाउंडेशन शेडमिल जाएंगे। यह फिनिश (मैटी, ड्यूई और साटन) में उपलब्ध होता है। पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और लालिमा को प्रभावी ढंग से छिपाने में मदद करता है।
बीबी क्रीम का मतलब 'ब्यूटी बाम' या 'ब्लेमिश बाम' है। यह एक हाइब्रिड प्रोडक्ट है जो स्किनकेयर और मेकअप को कम्बाइन करता है। बीबी क्रीम मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और हल्के कवरेज का काम करती है। इसे फेस पर लगाने से त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है, सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव होता है और हल्के दाग-धब्बों को छिपाकर नेचुरल और हेल्दी ग्लो देने का काम करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हर दिन भारी मेकअप नहीं करना चाहते।
सीसी क्रीम का मतलब 'कलर करेक्टिंग' या 'कॉम्प्लेक्शन करेक्टिंग' है। इसका काम त्वचा की रंगत में सुधार करना होता है। यह रेडनेस, पीलापन और अनइवन स्किन टोन जैसी समस्याओंको ठीक करने में मदद करता है। सीसी क्रीम में अक्सर लाइट-डिफ्यूजिंग पार्टिकल्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। यह बीबी क्रीम से थोड़ी अधिक कवरेज प्रदान कर सकती है और अक्सर एंटी-एजिंग लाभ भी देती है। यह उन लोगों के लिए ठीक है जिनकी त्वचा पर लालिमा या रंगत में असमानता है।