Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अधिकांश पुरुषों के लिए बाल मर्दाना का संकेत है और अधिकांश पुरुषों के लिए बाल खोना उनकी मर्दानगी को खोने के बराबर है। आजकल दाढ़ी रखने का फैशन है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी दाढ़ी नहीं आती है या कुछ हिस्से में दाढ़ी नहीं होती है। ऐसा लो टेस्टोस्टेरोन या मेल हायपोगॉनाडिज़्म (hypogonadism) की वजह से हो सकता है।
अल्वी अरमानी के हेड मेडिकल डायरेक्टर और चीफ हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर अरिहंत सुराना के अनुसार, अधिकतर पुरुष और लड़के यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि चेहरे पर घनी और पूरी दाढ़ी कैसे आती है। इसके लिए फेशिअल हेयर ट्रांसप्लांट सबसे बेहतर ट्रीटमेंट है।
फेशियल हेयर ट्रीटमेंट कौन करा सकता है?
बियर्ड हेयर ट्रांसप्लांट मेडिकल डिटेल और साइकोलोजिकल परामर्श के साथ शुरू होता है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो यह चाहता है कि उसकी दाढ़ी मोटी हो, वो बियर्ड ट्रांसप्लांट के लिए सही उम्मीदवार नहीं है। डॉक्टर सुराना के अनुसार, इस मामले में आपको सबसे पहले सर्जन से मिलना चाहिए और उससे सुझाव लेने चाहिए।
इसके बाद हेयर ट्रांसप्लांट वाले हिस्से की ब्लड टेस्ट होते हैं डिज़ाइन पर चर्चा होती है। आप किस स्टाइल की बियर्ड शेप रखना चाहते हैं इसे लेकर आप डॉक्टर से बात कर सकते हैं। आपको बता दें बियर्ड ट्रांसप्लांट में आपके सिर के बाल इस्तेमाल किये जाते हैं।
आपको बता दें कि ट्रांसप्लांट के बाद आपको तीन दिन तक इसकी बेहतर देखभाल करनी होती है। दाढ़ी के बाल तीन से चार महीने के भीतर बढ़ने शुरू हो जाते हैं और पूरे परिणाम में लगभग एक साल लग सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock