
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : September 2, 2025 7:42 PM IST
Face Par Natural Glow Kaise Laye: कई बार हम अपने चेहरे की खूबसूरत को बढ़ाने के लिए तरह-तरह मेकअप व स्किन केयर प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं, कुछ महिलाएं तो महीने में दो बार पार्लर तक जाती हैं। इतना करने के बाद भी अगर आपकी स्किन पर ग्लो नहीं आ रहा है तो इसका मतलब है कि त्वचा की कुछ और मांग है। जी हां, हमारी त्वचा सभी ग्लो करती हैं जब वह स्वस्थ रहती है और इसके लिए केमिकल नहीं, बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले है जिसके सामने मेकअप प्रोडक्ट भी असर नहीं करेंगे और निखार ऐसा आएगा कि हर कोई देखता रह जाएगा। इस नुस्खे को बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया गया है, जो चेहरे टैनिंग को दूर कर फेस पर निखार लाने का काम करता है। आइए हम आपको चेहरे पर टमाटर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
जी हां, आज हम आपको जिस नुस्खे को बनाने का तरीका बताने वाले हैं, उसे बनाने के लिए चेहरे पर टमाटर का इस्तेमालकिया जाने वाला है। ये सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है, बल्कि इसके गुण इतने प्रभावी हैं कि त्वचा से सारे काले दाग-धब्बों को हल्का करने में मददकरते हैं। इसी के साथ टमाटर में विटामिन सी और ब्लिचिंग गुण पाए जाते हैं जो पिगमेंटेशन को हल्का करने व त्वचा में चमक लाने का काम करते हैं।
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए आधे टमाटर का गूदा, 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच शहद और एक विटामिन ई की गोली। इन सभी चीजों को आप एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फेस पैक तैयार कर लें। आइए अब हम आपको इसे फेस पैक को चेहरे पर लगाने का तरीका बताते हैं।
तैयार पैक को आप अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि आपने न ज्यादा मोटी परत लगानी है क्योंकि उसे सूखने में टाइम लगेगा व न ही ज्यादा पतली, कि लगाते ही त्वचा से सरक जाए। आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और फिर फेस वॉश कर लें। देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन नेचुरली ग्लो कर रही है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुल्तानी मिट्टी को कई तरीकों से लगाया जा सकता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
अगर आप रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे तो इससे दाग धब्बे दूर होंगे। यह रेडनेस और जलन को दूर करता है। नारियल तेल त्वचा का निखार भी बढ़ाता है।
अगर आप ज्यादा मेकअप करते हैं तो ये आपकी त्वचा को हल्का डल कर सकता है, स्किन को डैमेज कर सकता है और नेचुरल निखार को कम कर सकता है।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।