... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 6, 2018 7:22 PM IST
क्या आप मांसपेशियों की किसी समस्या से परेशान रहते हैं ? अगर हां तो आपको अपने डॉक्टर से क्रायोथेरेपी के बारे में बात करना चाहिए। दरअसल क्रायोथेरेपी का उपयोग शरीर की मांसपेशियों के खिचने और ऊतकों के कमजोर होने पर किया जाता है।
क्रायोथेरपी में इंसान को बहुत कम तापमान में रखा जाता है इसे आइस पैक थेरेपी या क्रायो सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरपी के माध्यम से शरीर की नसों में रहने वाले दर्द और ऐंठन का इलाज किया जाता है। क्रायोथेरपी के द्वारा शरीर की कोशिकाओं में बढ़ोत्तरी को भी रोकने में मदद मिलती है। मसे, तिल, सनबर्न जैसी स्किन की समस्याओं का भी इलाज क्रायोथेरपी के माध्यम से किया जाता है।
क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवड की ज्यादातर अभिनेत्रियां जवां बने रहने तथा स्किन को बेदाग रखने के लिए करती हैं। आइए जानते हैं क्रायोथेरिपी से कैसे होता है इलाज और क्या हैं इसके फायदे।
कैसे होती है क्रायोथेरेपी
क्रायोथेरेपी के लिए एक विशेष प्रकार का कमरा होता है जिसमें बिना कपड़ों के इंसान को रखा जाता है। उस कमरे में बहुत ही ठंडी हवा लगभग -100 डिग्री से. लगभग 4 से 5 मिनट तक डाली जाती है। कई जगह अब हवा की जगह तरल नाइट्रोजन का भी उपयोग होने लगा है।
कैसे होता है असर
क्रायोथेरेपी के इलाज में ब्लड और स्किन पर असर सीधा पड़ता है। जब ठंडी हवा शरीर पर पड़ती है तो ब्लड स्किन के सर्फेस तक पहुंच जाता है और स्किन की बैड चीजों को वह शुद्ध करने का का करता है। इसके अलावा जहां दाग या स्किन को कोई खराब हिस्सा है वहां पर नाइट्रोजन के जरिये फ्रिज किया जाता है जो स्किन की सारी समस्याओं को तुरंत खत्म कर देता ैह।
क्या-क्या होते हैं फायदे
सामान्यतया यह स्किन की सारी समस्याओं को एक साथ खत्म करने की सबसे बेहतर प्रक्रिया है। इसके द्वारा मस्से, तिल, सनबर्न इत्यादि का इलाज किया जाता है। मुंहासे और किसी चोट के निशान का भी इलाज इसके द्वारा संभव है। इस थेरपी का असर सरदर्द को भी ठीक कर देता है।
सावधानियां
क्रायोथेरेपी से वैसे तो सभी लोगों का इलाज हो सकता हे लेकिन बीमारियों से होने वाले घावों के इलाज में यह उपयोगी नहीं है। क्रायोथेरेपी कराने से पहले किसी कुशल डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह अवश्य लें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.