Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जवां, बेदाग, टाइट, ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है। हालांकि उम्र के साथ स्किन का ढीला होना, झुर्रियां पड़ना, फाइन लाइंस नजर आना स्वाभाविक है। लेकिन राहत की बात ये है कि आप उम्र के कारण स्किन पर नजर आने वाली इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। बोटोक्स यानी बोटुलिनम टाॅक्सिन इसका सबसे आसान और आम तरीका है। बोटोक्स एक काॅस्मेटिक इंजेक्शन है, जिसकी मदद से आपकी स्किन की झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। आपने अक्सर सुना और पढ़ा होगा कि बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की कई सेलेब्स जवां दिखने के लिए इसका सहारा लेती हैं। अगर आप भी किसी बॉलीवुड डीवा की तरह ढलती उम्र में भी जवां स्किन की चाहत रखती हैं तो बोटोक्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बोटोक्स करवाने से पहले इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। आमतौर पर स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस 35 की उम्र में आना शुरू हो जाती हैं। हालांकि बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खराब खान-पान, तनाव और प्रेग्नेंसी के कारण कई बार ये स्किन प्राॅब्लम्स कम उम्र में भी नजर आने लगती हैं। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बोटोक्स 40 की उम्र के बाद ही करवाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप 40 साल से पहले भी इसे बेझिझक करवा सकते हैं। इस काॅस्मेटिक इंजेक्शन को काफी सुरक्षित और असरदार माना जाता है। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन के अनुसार साल 2022 में हुईं कुल बोटोक्स प्रक्रियाओं में से करीब 52 फीसदी 40 से 54 उम्र के लोगों द्वारा करवाई गई थीं।
विशेषज्ञों के अनुसार हमारे चेहरे पर मासंपेशियों का एक जटिल नेटवर्क होता है। करीब 42 मांसपेशियों के इस नेटवर्क के कारण चेहरे पर अलग-अलग भाव आते हैं। ये भाव वर्षों तक हमारे चेहरे पर अनगिनत बार उभरते हैं, ऐसे में इन्हीं जगह झुर्रियां और फाइन लाइंस सबसे पड़ने लगती हैं। बोटोक्स के जरिए मांसपेशियों की इस गति को अस्थायी रूप से रोका जाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने का चक्र टूटता है। इससे आपकी स्किन रिलेक्स होकर टाइट होती है और उसकी झुर्रियां कम होने लगती है। यह इंजेक्शन आपकी स्किन में कोलेजन का उत्पादन भी तेज करता है, जिससे आपकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आती है।
आप 25 से 50 की उम्र के बीच कभी भी बोटोक्स ले सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जब आपको अपनी स्किन पर झुर्रियां पड़ने की या फाइन लाइंस दिखने की शुरुआत नजर आए, उसी समय बोटोक्स लेना ज्यादा अच्छा रहता है। इससे आपकी स्किन की समस्याएं ज्यादा बढ़ती नहीं हैं और समय पर रूक जाती हैं। वहीं अगर 35 से 40 की उम्र में आपका चेहरा थका हुआ नजर आने लगे तो भी आप बोटोक्स करवा सकते हैं।
बोटोक्स लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे जरूरी है आप एक अनुभवी और योग्य डॉक्टर चुनें जो बोटोक्स इंजेक्शन देने में कुशल हो। डॉक्टर से पहले और बाद की तस्वीरें देखने के लिए जरूर कहें। यदि आप किसी एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं तो डॉक्टर को जरूर बताएं। बोटोक्स इंजेक्शन लेने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से वॉश करें। इंजेक्शन लगवाने के बाद कुछ घंटों तक झुकने या लेटने से बचें।