नारियल पानी से चेहरा साफ करके देखें होंगे ये 4 फायदे

क्या आप जानते हैं अगर चेहरे को नारियल पानी से धोया जाय तो उसकी चमक कुछ दिनों में दोगुनी हो जाती है ?

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 13, 2018 11:02 PM IST

चेहरे की स्किन पर खास ध्यान न दिया जाय तो स्किन ग्लो खोने लगती है। स्किन रुखी और बेजान होने से रोकने के लिए स्किन को पोषण और सुरक्षा की जरूरत होती है। चेहरे में चमक और नमी बनाये रखने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। क्या आप जानते हैं अगर चेहरे को नारियल पानी से धोया जाय तो उसकी चमक कुछ दिनों में दोगुनी हो जाती है ? नारियल पानी से अगर चेहरे को रोजाना साफ किया जाय तो यह चेहरे की चमक को बढ़ाता है। नारियल पानी से स्किन को और भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी से स्किन को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ेंः मछली का तेल स्किन और बालों के लिए है वरदान, जानें 6 फायदे। 

  1. डार्क सर्कल के कारण चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है। अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं तो नारियल पानी इस समस्‍या को बहुत ही आसानी से दूर कर सकता है। समस्‍या होने पर कॉटन को नारियल पानी में डुबोकर आंखों के आस-पास लगाये। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
  2. गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को खासतौर पर कील-मुंहासों की शिकायत रहती है। ऐसे में नारियल पानी का इस्‍तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गये हैं तो नारियल पानी से चेहरा साफ करें। इससे आपको कील-मुंहासों की समस्‍या से निजात मिलेगी।
  3. अगर आप भी टैनिंग की समस्‍या से बचना और झुलसी हुई त्‍वचा को निखारने और हमेशा तरोताजा बनाये रखना चाहते हैं तो नारियल के पानी से चेहरे को साफ करें। यदि आप रोजाना अपना चेहरा नारियल पानी से नहीं धो सकते हैं तो कॉटन की मदद से नारियल के पानी से अपना चेहरा साफ करें।
  4. नारियल के पानी से चेहरे के दाग-धब्‍बे और झांइयों के लिए बहुत उपयोगी होता है। अगर आपको दाग-धब्‍बे और झांइयों की शिकायत हैं तो नारियल पानी से चेहरा धोना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी क्‍योंकि इससे चेहरे के दाग आसानी से दूर हो जाएंगे और आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः झड़ते हुए बालों से हैं परेशान ? आज से ही आजमाएं 8 आसान उपाय।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source