Advertisement

हीट रैश क्या होता है? डॉक्टर से जानें इस समस्या को ठीक करने का तरीका

Heat Rash Kya Hota Hai: जब गर्मी और धूप से हमारी स्किन झुलस जाती है और शरीर पर दाने होने लगते हैं, तो यह हीट रैश कहलाता है। इन्हें घमौरियां भी कहा जाता है। आइए डॉक्टर से जानें इनसे कैसे निपटें।

Written By Vidya Sharma
Published : April 16, 2026 3:35 PM IST

हीट रैश क्या होता है?

Heat Rash Kya Hote Hai Or Kaise Thik Kare: अभी मई-जून का महीना शुरू भी नहीं हुआ है कि तपती गर्मी शुरुआत हो गई है। यह मौसम ऐसा होता है जब हम अगर 5 मिनट के लिए भी धूप में जाएं तो ऐसा लगता है जैसे ज्वालामुखी के सामने खड़े हो गए हों। हीटवेव के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। उन्हीं में से एक है, हीट रैश जिसे हिंदी में घमौरियां कहा जाता है।

देखें गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन जब यह पसीना त्वचा पर रुक जाता है, तो यह कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। हीट रैश भी इसी दौरान होते हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकती है, खासकर तब जब तापमान और ह्यूमिडिटी दोनों ज्यादा हों। ऐसे में आपको अपने बचाव के लिए क्या करना चाहिए? इसके बारे में बता रही हैं आकाश हेल्थकेयर की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मीनू मलिक

Advertisement

क्या होता है हीट रैश?

हीट रैश एक त्वचा संबंधी समस्या है, जो तब होती है जब पसीने की ग्रंथियां (sweat glands) ब्लॉक हो जाती हैं। इससे पसीना त्वचा के अंदर ही फंस जाता है और छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और जलन जैसी स्किन प्रॉब्लम समस्या पैदा होती है। डॉक्टर बताती हैं, हीट रैश मुख्य रूप से तब होता है जब शरीर की कूलिंग सिस्टम यानी पसीना बाहर नहीं निकल पाता। यह स्थिति अधिक गर्मी, टाइट कपड़े और हाइजीन की कमी के कारण बढ़ जाती है।’

हीट रैश के क्या लक्षण होते हैं?

हीट रैश के लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर इसमें- 

Advertisement

  • त्वचा पर छोटे लाल या गुलाबी दाने
  • तेज खुजली या चुभन
  • जलन या सूजन
  • पसीने वाले हिस्सों जैसे गर्दन, पीठ, छाती और जांघों में ज्यादा असर

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

  • छोटे बच्चे और नवजात
  • ज्यादा पसीना आने वाले लोग
  • लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग
  • टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने वाले

डॉक्टर कहती हैं, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है या जो बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं, उनमें हीट रैश का खतरा ज्यादा होता है। खासकर बच्चे इसमें जल्दी प्रभावित होते हैं।’

हीट रैश से कैसे बचें?

हीट रैश से बचाव के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं- 

  • ढीले और सूती कपड़े पहनें
  • ज्यादा गर्मी में बाहर जाने से बचें
  • शरीर को ठंडा और सूखा रखें
  • दिन में 2–3 बार नहाएं
  • पसीना आने पर तुरंत साफ करें

हीट रैश का इलाज क्या है?

अधिकतर मामलों में हीट रैश खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन सही देखभाल जरूरी है। डॉक्टर सलाह देती हैं, हीट रैश होने पर सबसे जरूरी है त्वचा को ठंडा रखना। आप ठंडे पानी से स्नान करें और कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर खुजली ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवाएं ली जा सकती हैं।’

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर हीट रैश लंबे समय तक ठीक न हो या इनमें संक्रमण के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जैसे- 

  • ज्यादा सूजन या दर्द
  • पस (pus) निकलना
  • बुखार के साथ रैश

हीट रैश एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिसे सही देखभाल और सावधानी से आसानी से रोका और ठीक किया जा सकता है। गर्मियों में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉ. कहती हैं, थोड़ी सी सावधानी और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप हीट रैश जैसी समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं।’

Highlights

हीट रैश एक त्वचा संबंधी समस्या है, जो तब होती है जब पसीने की ग्रंथियां (sweat glands) ब्लॉक हो जाती हैं।

हीट रैश एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिसे सही देखभाल और सावधानी से आसानी से रोका और ठीक किया जा सकता है।

जब ज्यादा सूजन या दर्द, पस (pus) निकलना या बुखार के साथ रैशेज होने लगें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।