चेहरे की नमी को बनाये रखने के लिए, नहाने के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें हर दिन दिखेंगी तरोताजा

तेज और गर्म धूप त्वचा की चमक छीन लेती है, जिससे त्वचा बेजान और ड्राई दिखाई देती है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : April 29, 2024 3:39 PM IST

The benefits of herbal baths: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा पर खुजली, जलन जैसी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। जिसके कारण हमारी त्वचा काली और बेजान दिखने लगती है। इसलिए गर्मी के मौसम में हम सभी को अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, तेज धूप से निकलने वाली किरणें हमारी त्वचा की नमी को खत्म कर देती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक हमारी त्वचा में नमी की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं

नीम के पानी से नहाएं

नीम के पानी में कई प्रकार के एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को विभिन्न संक्रमण के बुरे प्रभाव से बचाने में मदद करती हैं। नीम के पानी से नहाने से त्वचा में खाज, खुजली, जलन आदि समस्याओं को कम किया जा सकता हैं। साथ ही आपके चेहरे को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। यदि आपको इस तरह की कोई समस्या है, तो आपके लिए नीम के पानी से नहाना फायदेमन्द साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं नीम का पानी।

नीम का पानी कैसे बनाएं

  • नीम का पानी बनाने के लिए अपनों सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियां लेनी होंगी।
  • इसके बाद नीम की पत्तियों को साफ पानी से धो लें।
  • अब इन पत्तियों को किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर उबलने को रख दें।
  • करीब 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
  • इस तरह नीम का पानी तैयार हो जायेगा।

ग्रीन टी से नहाएं

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। यह न सिर्फ आपको पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है बल्कि इसका इस्तेमाल आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। आप नहाने के लिए ग्रीन टी से तैयार पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी आपकी त्वचा पर किसी भी प्रकार के रैशेज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है और पसीने से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

ग्रीन टी पानी कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में पानी लेना होगा।
  • इस पानी में कुछ बूंदें ग्रीन टी की मिलानी होगी।
  • इसके बाद पानी को 15- 20 मिनट तक के लिए उबलने को रख दें।
  • उबलने के बाद पानी ठंडा होने को रख दें।
  • ठंडा होने पर पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए कर सकते हैं।

तुलसी के पानी से नहाएं

आप नहाने के पानी में तुलसी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आप त्वचा संबंधी सभी तरह की समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी में ऐसे एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपको हर तरह के संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।

कैसे बनाएं तुलसी का पानी

  • तुलसी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको रात को सोने से पहले तुलसी के पत्तों को पानी में भिगोना है।
  • इसके बाद उस पानी सुबह नहाने के पानी में मिला देना है।

Disclaimer: शरीर को हर तरह के संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सही सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसी स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे आर्टिकलस आगे तक पढ़ते रहें। हम आपको समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source