Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किसी और का रेज़र इस्तेमाल करने से क्या होता है?

किसी का रेज़र इस्तेमाल करने से पहले एक बार और सोच लें, इससे आपको HIV भी हो सकता है!

किसी और का रेज़र इस्तेमाल करने से क्या होता है?

Written by Editorial Team |Published : August 14, 2017 10:25 AM IST

आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा कि आप अपने पसंदीदा शॉर्ट पैंट या स्कर्ट पहनना चाहती हैं, लेकिन वैक्सिंग नहीं कराने की वजह से आप शेविंग करने का फैसला करती हैं और इसके लिए इस्तेमाल करती हैं आप अपनी सहेली का रेजर। या आप तैरने के लिए जाना चाहते हैं, और आप अपने साथी के रेजर का इस्तेमाल अपनी बिकनी लाइन पर करती हैं। हालांकि, आपकी सहेली या आपकी रूममेट के रेज़र का इस्तेमाल डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सेजल शाह के अनुसार ख़तरनाक है। जी हां, यह रही उसकी वजह-

किसी और का रेज़र इस्तेमाल करने पर क्या होता है?

शेविंग करते समय, रेज़र पर डेड स्किन सेल्स के साथ बैक्टीरिया भी इकट्ठा हो जाता है। इसलिए एक रेज़र को जितने अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं, संक्रमण का जोखिम उतना अधिक होता है। भले ही आपका साथी बीमार न हो, लेकिन फिर भी उसकी त्वचा पर हानिकारक बैक्टेरिया मौजूद हो सकता है, इसलिए यह पता लगाना असंभव हो सकता है कि रेज़र दूषित है या नहीं। शेविंग से त्वचा में छोटी-मोटी खरोंच और चोट भी लग सकती है, इसलिए इनमें बैक्टेरिया प्रवेश कर संक्रमण फैला सकते हैं। इतना ही नहीं, जब आप रेजर शेयर करते हैं तो आपको मस्से या वॉर्ट के साथ बैक्टेरियल और फंगल इंफेक्शन का ख़तरा भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा, शेविंग से खरोंच और कट भी हो सकते हैं। साथ ही शेविंग से एचआईवी जैसे रक्त से उत्पन्न रोग फैल सकते हैं।

Also Read

More News

लड़कों का रेज़र इस्तेमाल करने पर क्या होता है?

महिलाओं के रेज़र बड़ी सतहों की शेविंग के हिसाब से बनाए जाते हैं, जबकि पुरुषों के रेज़र को चेहरे की दाढ़ी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसीलिए आपको पुरुषों के रेज़र का किसी भी तरह से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। महिलाओं के रेज़र्स को इस तरह बनाया जाता है कि वे घुटने और टखने या एंकल जैसे घुमावदार और कर्वी हिस्सों की शेविंग भी आसानी से कर सकें। इसलिए यदि आप पुरुषों के रेज़र का उपयोग कर रही हैं, तो आपको वह परिणाम नहीं मिलेगा, जो आप चाहती हैं।

काम की टिप- हो सकता है कि आप अपने साथी के रेज़र को अपना समझने की भूल कर दें। इसीलिए संक्रमण के संभावित खतरे से बचने के लिए, विभिन्न रंगों के रेज़र खरीदें, ताकि आप हमेशा यह समझ सकें कि आपका रेज़र कौन-सा है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करें कि हर बार उपयोग के बाद गर्म पानी आप अपने रेज़र को गर्म पानी में साफ करें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More