Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Fitkari and Honey for Skin : पुरुष हो या महिला हर कोई अपने चेहरे पर निखार चाहता है, इसके लिए वे बाजार के कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स से स्किन को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में नैचुरल उपायों को अपनाना बेस्ट तरीका हो सकता है। जी हां, नैचुरल उपायों से स्किन को नुकसान होने का खतरा कम होता है। इसमें फिटकरी और शहद का मिश्रण भी शामिल है। ये दोनों प्राकृतिक रूप से आपकी स्किन पर ग्लो जाते हैं। वहीं, फिटकरी में एंटीसेप्टिक और स्किन टाइटनिंग गुण होते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं चेहरे पर फिटकरी और शहद लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर फिटकरी और शहद लगाने से आपके चेहरे पर निखार लाता है। यह दोनों ही सामग्री स्किन को गहराई से क्लीन करते हैं। साथ ही चेहरे से डेड सेल्स को हटाने में प्रभावी होते हैं। इससे स्किन पर चमक आती है। साथ ही स्किन फ्रेश नजर आता है।
फिटकरी और शहद के मिश्रण से स्किन को टाइट करने में मदद मिल सकती है। इसमें स्किन टाइटनिंग का गुण होता है, जो स्किन को ढीला होने से रोक सकता है। इससे झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम हो सकते हैं।
पिंपल्स और एक्ने करे दूर
फिटकरी और शहद के मिश्रण से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो स्किन से पिंपल्स और एक्ने को दूर कर सकता है। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है।
चेहरे पर फिटकरी और शहद के मिश्रण का प्रयोग करने से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है।
फिटकरी और शहद लगाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। अब इसमें 1 चुटकी बारीक पीसी हुई फिटकरी डालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। जब चेहरा पर पैक सूख जाए, तो ब्रशकी मदद से चेहरे को हल्का सा स्क्रब करें। इसके बाद स्किन को पानी से धो लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।