चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?

Chehre Par Nikhar Lane Ka Nuskha: आज हम आपको इस लेख में चेहरे पर निखार लाने का 1 बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ कच्चे दूध और गुलाब जल की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : July 29, 2025 11:59 AM IST

हर कोई अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर होम रेमेडी स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करे। फिर 'ऐसे में कौन सा नुस्खा आजमाया जाए!' ये सवाल हर किसी के मन में आ सकता है, लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यों? क्योंकि आज हम आपको इस लेख में चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का एक बड़ा ही आसान और असरदार तरीका बताने वाले हैं।

दरअसल हम आपको इस लेख में कच्चे दूध के साथ गुलाब जल लगाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके न सिर्फ आप अपने चेहरे पर कमाल का निखार ला सकते हैं, बल्कि त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल लगाने का तरीका।  (Chehre Par Gulab Jal Or Kaccha Doodh Lagane Ka Tarika)

पहले जानें चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

आपको बता दें कि कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यही नहीं, कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से ये हमारे त्वचा पर जमे पुराने व नए दाग-धब्बों को हल्का करने, स्किन टोन को इवन करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। इतने सारे फायदों वाले कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने का तरीका कोई मुश्किल नहीं है। लेकिन आइए उससे पहले हम चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदोंके बारे में जानें।

चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

गुलाब जल आम सा दिखने वाला पानी जरूर है लेकिन इसके फायदे एक से बढ़कर एक हैं। जी हां, आप गुलाब का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर की तरह कर सकते हैं और फेस टोनर की तरह कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को निखारने का काम करता है और उसे हर मौसम में प्रदूषण व फ्री रेडिकल्स से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।

कच्चे दूध के साथ गुलाब जल कैसे लगाएं?

सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें 5 चम्मच कच्चा दूध और 3 चम्मच गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप पहले रुई को इस मिश्रण में भिगोकर अपने चेहरे पर लगाएं और त्वचा को साफ करें। 2-3 बार त्वचा की सफाई करने के बाद आखिर में बचे हुए मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट में मुंह धोते ही आपको खुद ब खुद असर दिखने लगेगा।

आप चाहें तो इस नुस्खे को रात को सोने से पहले आजमा सकते हैं, लेकिन तब सुबह उठकर मुंह धोना है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

चेहरे पर गुलाब जल कब और कैसे लगाएं?

आप किसी भी समय अपने चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या गुलाब और दूध त्वचा के लिए अच्छे होते हैं?

जी हां, ये दोनों ही दाग-धब्बों को हल्का करने, स्किन को एक्सफोलिएट करने और रंगत को निखारने का काम करते हैं।

कच्चे दूध में क्या मिलाकर फेस पर लगे?

आप कच्चे दूध में शहद व गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source