Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
balo Par Multani Mitti Lagane Se Kya Hota Hai: हम में से कई लोग हैं जो अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए और एक्सट्रा ऑयल को साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर इस्तेमाल होने वाली इस मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बालों पर भी क्या जा सकता है?
जी हां, ये सच है और आज हम आपको यही मुल्तानी मिट्टी बालों पर लगाने के फायदों और एक खास असरदार नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। इस नुस्खे का इस्तेमाल न सिर्फ आपके बेजान बालों में जान फूंक देगा, बल्कि उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत, सिल्की और शाइनी बना देगा। आइए अब हम बिना देर किए स्कैल्प पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का तरीका जानते हैं।
आपको बता दें कि जिस तरह मुल्तानी मिट्टी हमारी स्किन की केयर करती है, उसी तरह ये बालों को हेल्दी बनाती है। जब आप मुल्तानी मिट्टी से तैयार हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो ये स्कैल्प पर होने वाली खुजली, ऑयलीनेस, डैंड्रफ और गंदगी को साफ करने का काम करता है। जब स्कैल्प साफ होगी तो बाल भी हेल्दी तरीके से ही ग्रो करेंगे।
मुल्तानी मिट्टी से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की आवश्यकता है-
नोट- आप चाहें तो इसमें अंडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन जिन लोगों को अंडा सूट नहीं करता है वो इसे स्किप कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी की ऑयल अब्सॉर्ब करने की प्रॉपर्टी होती है, लेकिन अगर आप चेहरे या बालों पर इसे हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ये ड्राईनेस पैदा कर सकती है। ऐसे में खुजली, डैंड्रफ और बालों के रफ होने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि हमने इस रेमेडी में एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का इस्तेमाल किया है, जिससे आपकी स्कैल्प ड्राई न हो और नरिश रहे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आपकी स्कैल्प पर लगातार खुजली हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं, ये इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है।
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।
अगर आप रोजाना या कम गैप में बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं तो ये स्कैल्प को ड्राई कर सकती है।
जी हां, मुल्तानी मिट्टी बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकती है और स्कैल्प को साफ रखती है।