अब सफेद बाल 30 की उम्र में क्यों आने लगे हैं? जानें क्या हैं इसके 4 कारण

White Hair: क्या आपके बाल भी कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, अगर हैं तो इसके पीछे ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 2, 2026 10:33 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Karuna Malhotra

White Hair Causes in 30s: आजकल के खराब जीवनशैली और डाइट की वजह से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बालों की सेहत भी प्रभावित होती है। जी हां, पहले जहां लोगों के 50 साल के बाद बाल सफेद होते हैं, अब 30 की उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। 30 की उम्र में सफेद बालों का बढ़ना, युवाओं के बीच चिंता का विषय बन गया है। सफेद बाल न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को गिराते हैं, बल्कि आपके लुक को भी बुढ़ा बना देते हैं। ऐसे में अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं कि उनके बाल कम उम्र में ही सफेद क्यों होने लगे हैं। तो आइए, कॉस्मेटिक स्किन व होमिओ क्लिनिक की फाउंडर कॉस्मेटोलॉजिस्ट व स्किन स्पेशलिस्ट डॉ करुणा मल्होत्रा से जानते हैं 30 की उम्र में बाल सफेद होने के कारण-

30 की उम्र में बाल सफेद होने के कारण

1. जेनेटिक

30 की उम्र में बाल सफेद होने के पीछे सबसे बड़ा कारण जेनेटिक होता है। जीन की वजह से बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। अगर आपके परिवार में मम्मी-पापा या दादा-दादी किसी को जल्दी सफेद बाल आए है, तो संभावना है कि आपके भी कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाए। जीन्स की वजह से बालों को सफेद होने से बचाया नहीं जा सकता है।

2. तनाव

तनाव सिर्फ मानसिक और शारीरिक सेहत को ही नहीं, बालों पर भी असर डालता है। तनाव की वजह से बाल टूट और झड़ सकते हैं। बाल कम उम्र में ही सफेद भी हो सकते हैं। दरअसल, जब शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है तो बालों में मेलेनिन को नुकसान पहुंचता है। इससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।

3. पोषण की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी 30 की उम्र में ही बाल सफेद होने का कारण बन सकता है। जब शरीर में विटामिन बी12, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है, तो इससे सेहत के साथ ही बाल भी प्रभावित होते हैं। इससे हेयर फॉल भी बढ़ता है और बाल जल्दी सफेद होते हैं। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है।

4. हार्मोनल असंतुलन

हार्मोनल असंतुलन की समस्या आजकल बेहद आम है। यह कई कारणों से हो सकता है। जब शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, तो बालों सफेद होने लगते हैं। हार्मोनल असंतुलन हेयर फॉल का कारण भी बन सकता है। इसलिए हार्मोन्स को संतुलन में रखना बहुत जरूरी होता है।

इनके अलावा, धूम्रपान, प्रदूषण और केमिकल के संपर्क में ज्यादा आने से भी बाल असमय सफेद होस कते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source