hamburger icon
A
Read in English

54 की होने वाली तब्बू की खूबसूरती के क्या ही कहने, हेल्दी स्किन का राज हैं ये 3 चीजें

Tabu Ke Beauty Secret: क्या आप भी 50 की उम्र पार करने के बाद एक्ट्रेस तब्बू की तरह जवां और खूबसूरत दिखना चाहते हैं? अगर हां तो उनकी बताई इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : November 4, 2025 9:55 AM IST

Actress Tabu Ka Skin Care Kya Hai: उम्र के लिहाज से बात करें तो एक्ट्रेस तब्बू उर्फ तबस्सुम फातिमा हाशमी इस साल आज के दिन 54 साल की होने वाली हैं, लेकिन खूबसूरत के लिहाज से वह कुछ यूं ही 25-26 साल की लगती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि तब्बू ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल और माधुरी दीक्षित की तरह ही अपनी बढ़ती उम्र में दिन ब दिन खूबसूरत होती जा रही हैं। उनकी इस एवरग्रीन ब्यूटी के बारे में उनके कई फैंस जानना चाहते हैं।

यही कारण है कि आज हम आपको इस लेख में एक्ट्रेस तब्बू के स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने वाले हैं। हर एक्ट्रेस की तरह तब्बू की भी एक राय है, जिसे फॉलो करके उन्होंने 54 की उम्र में भी अपनी त्वचा को जवां रखा है। आइए हम भी बिना देर किए बाला के इस ब्यूटी सीक्रेट बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से तब्बू के चेहरे का ग्लो आज भी कम नहीं हुआ है।

तब्बू लेती हैं अच्छी डाइट

हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे शरीर के साथ त्वचा पर भी पड़ता है। यही कारण है कि एक्ट्रेस तब्बू अपनी स्किन को हेल्थी रखने के लिए हेल्थी डाइट लेती हैं। उन्होंने बताया कि उनका फोकस अच्छा खाने पर होता है। वह जिस भी समय जो कुछ भी खाती हैं, उसमें प्रोटीन से लेकर विटामिन और मिनरल्स तक, सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही है तब्बू की यंग ग्लोइंग स्किन का पहला राज

रोज करती हैं एक्सरसाइज

तब्बू ने बताया कि वह रोज एक्सरसाइज करती हैं, जो उनके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और त्वचा को भी क्लीन रखता है। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर के सभी अंग दुरुस्त रहते हैं, जो फिगर को भी मेंटेन रखने में मदद करते हैं। यह स्किन के साथ पूरी बॉडी को अट्रैक्टिव बनाने का बहुत ही आसान और असरदार तरीका है, जिससे आप भी अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

मॉइस्चराइजिंग है हेल्दी स्किन की चाभी

तब्बू ने अपनी खूबसूरत त्वचा का राज एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमालकरने का बताया है। वह रोज त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगती हैं। आप भी अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का चयन कर सकती हैं। आप जब भी हाथ धोएं या नहाकर निकलें तो बॉडी लोशन का इस्तेमाल भी करें, ताकि सिर्फ चेहरा ही नहीं, आपके शरीर की त्वचा भी अंदर तक नरिश रहे।

समय पर सोएं और जागें

कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें सभी एक्टर और एक्ट्रेस फॉलो करते हैं। हम बात कर रहे हैं हेल्दी स्लीप की। जी हां, आप किस समय सो रहे हैं व उठ रहे हैं, इससे आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने सोने-उठने का समय तय करें और उसी रूटीन को फॉलो करें।

Highlights

  • एक्ट्रेस तब्बू हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं।
  • रोज एक्सरसाइज करने से स्किन ग्लो करती है।
  • त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।