तो यह है बालों के खराब होने का कारण! पहले पता होता तो गंजे होने से बच जाते सब

Hair Care Tips By Dr. Anchal Panth हम बालों के झड़ने से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने पर इतना व्यस्त हो जाते हैं कि उनके मूल कारणों के बारे में जान ही नहीं पाते हैं। आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंत से जानते हैं, कि बाल खराब क्यों होते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : February 18, 2026 3:36 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Aanchal Panth

Balo Ke Jhadne Or Kharab Hone Ka Karan: लंबे, खूबसूरत और घने बाल किसे पसंद नहीं होते हैं! लेकिन ऐसे बालों की इच्छा हमेशा इच्छा ही रह जाती है क्योंकि आजकल जिस तरह हमारे बाल केमिकल और डस्ट झेल रहे हैं, उनका हेल्दी रहना संभव नहीं। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? सभी महिलाएं अपने बालों पर महंगे शैंपू, कंडीशनर, ऑयल और सीरम जैसे हेयर केयर प्रोडक्ट से लेकर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। इतना कुछ करने के बाद भी हमारे बाल नेचुरली शाइनी और हेल्दी नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि हजार कोशिशें भी फेल हो गई हैं तो इसका मतलब है कि आप वही गलतियां कर रहे हैं जो डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने बताई हैं!

हम उन बातों की बात कर रहे हैं जो डॉक्टर आंचल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने दिन ब दिन खराब होते बालों की नब्ज को पकड़ा और बताया है कि किन-किन गलतियों की वजह से आपके बाल ठीक होने की बजाय और भी खराब होते जा रहे हैं। अगर आप इन गलतियों को सुधार लें तो हेयर फॉल को रोक सकते हैं और बालों के विकास को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

बालों पर रात भर तेल लगाकर छोड़ना

बालों पर तेल लगाकर उन्हें नरिश करने की यह प्रथा तो बहुत ही पुरानी है, लेकिन अगर लिमिट में की जाए तो। डॉक्टर आंचल अपनी वीडियो में बताती हैं कि हमारे द्वारा बहुत ही अधिक मात्रा में हेयर ऑयलिंग करना और उसे ओवरनाइट के लिए रख देना बहुत बड़ी गलती है। यह सिर्फ आपके एक्ने ही बढ़ाएगा। साथ ही सारा तेल आपके पिलो कवर पर लग जाएगा और स्कैल्प के साथ-साथ फेस को और भी खराब करेगा।

इससे बेहतर है कि आप हेयर वॉश करने से 1-2 घंटे पहले बालों पर तेल लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें। इतना  समय आपके हेयर फॉलिकल्स तक जाने के लिए बेस्ट है। इसके अलावा अपने बालों के सिरों पर भी तेल लगाएं ताकि वह डैमेज होने से बचें।

दूसरा है बालों को गर्म पानी से धोना

सर्दियों में और गर्मियां आते-आते भी हम अपने बालों को गर्म पानी से धोते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। डॉक्टर आंचल कहती हैं कि आप गर्म पानी से हेयर वॉश करना बिल्कुल ही अवॉयड करें। आप चाहें तो हल्के गुनगुने पानी से बालों को वॉश कर सकते हैं वरना ठंडे पानी से हेयर वॉश करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

गीले बालों पर कंघी करना

कई बार महिलाएं अपने बालों को सुखाए बिना ही कोम्ब कर देती हैं, इससे होता यह है कि हमारे बाल अधिक झड़ते हैं। डॉक्टर आंचल गीले बालों पर कंघी करने को गलत बताती हैं। वह कहती हैं कि पैडल ब्रश या फिर चौड़े मुंह वाली कंघी का इस्तेमाल करें। मार्केट में मिलने वाली पलते मुंह वाली कंघी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बाल टूटने लगेंगे।

बालों पर कैसे करें कंघी

डॉक्टर बताया कि अगर आप अपने गीले बालों को कंघी कर ही रहे हैं तो बहुत ही सावधानी से करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई हेयर गीले बाल ज्यादा जल्दी डैमेज हो जाते हैं। वहीं छोटी सी भी इंजरी हेयर शाफ्ट लेंथ में ब्रेकेज कर सकती है। इसलिए आप डॉक्टर की बताई इन 3 हेयर केयर मिस्टेकको अवॉयड करें।

Highlights

  • आप अपने बालों का झड़ना रोकने के लिए गीले बालों पर कोम्ब न करें।
  • बालों पर रात भर तेल लगाकर न छोड़ें।
  • इसके अलावा गर्म पानी से हेयर वॉश न करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source