
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : January 6, 2023 10:37 AM IST
Anti-Wrinkles Vegetables : स्किन से झुर्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए हम कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वही, कई लोग घरेलू नुस्खों का सहारा भी लेते हैं। लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी सब्जियों का सेवन करें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो स्किन से झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में-
स्किन से झुर्रियों को कम करने के लिए सब्जियां हेल्दी हो सकती हैं। आइए जानते हैं झुर्रियां कम करने वाली सब्जियों के बारे में-
लाल शिमला मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। साथ ही लाल शिमला मिर्च विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं, लाल शिमला मिर्च में कैरोटेनॉयड्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो आपकी स्किन की रंगत को बेहतर कर सकता है। साथ ही यह झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानी को दूर कर सकता है।
ब्रोकली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, फोलेट, ल्यूटेन, कैल्शियम इत्यादि से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन में कोलेजन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन की झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम हो सकती हैं।
पालक सुपर हाइड्रेटिंग है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन को बेहतर ढंग से प्रवाह कर सकता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए, सी, ई और के, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी मदद से स्किन और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। खासतौर पर पालक के सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि स्किन से झुर्रियां कम हो, तो पालक का सेवन जरूर करें।
स्किन से झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए शकरकंद का सेवन करें। शकरकंद बीटा-कैरोटीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। शकरकंद में मौजूद विटामिन ए आपकी स्किन की लोच को सुधारता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन कोमल, जवां और खूबसूरत हो, तो शकरकंद को अपने आहार में जरूर शामिल करें। ब
स्किन से झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए नींबू का सेवन करें। नींबू में मौजूद विटामिन सी स्किन में कोलेजन को बढ़ावा देता है, जिससे झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम हो सकती है। इसके साथ ही नींबू में काफी अच्छा ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो स्किन की रंगत को भी बेहतर कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन यंग और खूबसूरत नजर आए, तो नींबू का सेवन जरूर करें।
स्किन से झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है या फिर कम उम्र में झुर्रियां नजर आ रही हैं तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।